महिला ने दिखाई हिम्मत मनचले को बनाया बंधक

संवाद सहयोगी मुरादनगर क्षेत्र के गांव में एक महिला अपने परिवार के साथ रहती है। महिला क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 07:52 PM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 07:52 PM (IST)
महिला ने दिखाई हिम्मत मनचले को बनाया बंधक
महिला ने दिखाई हिम्मत मनचले को बनाया बंधक

संवाद सहयोगी, मुरादनगर : क्षेत्र के गांव में एक महिला अपने परिवार के साथ रहती है। महिला का पति किसी काम के चलते घर से बाहर गया हुआ था। इस बीच महिला को अकेली पाकर उसके पड़ोस में रहने वाला एक युवक घर में घुस आया। आरोपित महिला के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपित के साथ भिड़ गई और उसे जमीन पर नीचे गिरा दिया। युवक के नीचे गिरते ही महिला उस पर टूट पड़ी और उसकी जबरदस्त पिटाई की। बाद में कमरे से बाहर निकल गई और शोर मचा दिया। पीड़िता की आवाज सुनकर आसपास के  लोग जमा हो गए और आरोपित की जमकर पिटाई की। इसके बाद  लोगों ने आरोपित को पुलिस को सौंप दिया। पीड़िता की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित को छेड़छाड़ व अन्य धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि पीड़िता ने जिस प्रकार की हिम्मत दिखाई उससे अन्य लोगों को भी सीख लेनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी