रामलला के स्वागत की तैयारी में जुटा शहर

संवाद सहयोगी मुरादनगरवर्षो के इंतजार के बाद कल अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास होने

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 08:03 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 08:03 PM (IST)
रामलला के स्वागत की तैयारी में जुटा शहर
रामलला के स्वागत की तैयारी में जुटा शहर

संवाद सहयोगी, मुरादनगर:

वर्षो के इंतजार के बाद कल अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास होने जा रहा है। पूरे देश व दुनिया के साथ मुरादनगर के लोग भी रामलला के आगमन की तैयारियों में जुट गए हैं। मंदिर के भूमिपूजन की रात को मिनी दीवाली मनाने के लिए भाजपा के लोग दीये व बाती बाटने में लगे हुए हैं। इसके अलावा आम श्रद्धालु भी इस ऐतिहासिक दिन को यादगार बनाने की तैयारी में लग गए हैं। भाजपा नेता आलोक मित्तल ने बताया कि सदियों के इंतजार और दशकों तक कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद पांच अगस्त को वह दिन आने वाला जिसकी राह देश के करोड़ों रामभक्त देख रहे थे। कोरोना संक्रमण को देखते हुए अयोध्या में लोगों के जाने की मनाही है, इसलिए लोगों ने अपने घरों में रहते हुए इस दिन को यादगार बनाने की तैयारी कर ली है। पांच अगस्त की रात को पूरे देश में दीवाली का नजारा देखने को मिलेगा। इसके लिए वह और उनके साथी नगर में घर- घर जाकर पांच दीये व बाती का वितरण कर रहे हैं। बीते कुछ दिनों में सौ से अधिक लोगों को दीपक वितरण कर चुके हैं। इसके साथ आम श्रद्धालु भी कल के ऐतिहासिक दिन के लिए अपनी तैयारी कर रहे हैं। नगर के प्रमुख मंदिरों में इस पांच अगस्त की सुबह रामचरित मानस पाठ व अन्य धाíमक अनुष्ठान किए जाएंगें।

व्यापारी नेता कपिल जिदल का कहना है कि भगवान राम पूरे देश के प्राण हैं, राम मंदिर दुनिया के सबसे प्रमुख धर्मस्थलों में एक होगा। किसान नेता सतेंद्र त्यागी का कहना है कि 1992 का वह दौर आज भी याद है जब जय श्रीराम कहने पर पुलिसकर्मी कारसेवकों को घेर कर पिटाई करते थे। आज हजारों कारसेवकों के बलिदान का परिणाम सामने है।

chat bot
आपका साथी