शहर का पहला व्हीकल फ्री जोन 15 अक्टूबर से पहले होगा तैयार

नियमों का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 07:44 PM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 07:44 PM (IST)
शहर का पहला व्हीकल फ्री जोन 15 अक्टूबर से पहले होगा तैयार
शहर का पहला व्हीकल फ्री जोन 15 अक्टूबर से पहले होगा तैयार

जासं, गाजियाबाद : आरडीसी (राजनगर डिस्ट्रिक्ट सेंटर) में बनाया जा रहा शहर का पहला व्हीकल फ्री जोन 15 अक्टूबर से पहले तैयार हो जाएगा। इस सड़क पर वाहनों के आवागमन के लिए अनुमति नहीं होगी। अगर किसी वाहन चालक ने नियमों का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा आरडीसी की मुख्य सड़क से गौड़ माल जाने वाली सड़क को व्हीकल फ्री जोन बनाया जा रहा है। इस सड़क पर लोग पैदल घूमते हुए नजर आएंगे, बैठने के लिए-जगह जगह बेंच लगाई जाएंगी। सड़क के दोनों तरफ खान-पान के सामान की दुकानें होंगी। लोग घूमने-फिरने के दौरान अच्छा महसूस करें, इसलिए सड़क किनारे फव्वारे भी लगाए जाएंगे।

पहले दो अक्टूबर तक होना था तैयार: आरडीसी में बनाए जा रहे व्हीकल फ्री जोन को गांधी जयंती तक तैयार करने की तैयारी की गई थी। मुख्य अभियंता वीएन सिंह ने बताया कि 15 अक्टूबर तक शहर का पहला व्हीकल फ्री जोन तैयार किए जाने की तैयारी है। आरडीसी में व्हीकल फ्री जोन तैयार करने का कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही निर्माण संबंधी कार्य पूरा कर लिया जाएगा। जिसके बाद शहर को पहला व्हीकल फ्री जोन मिल जाएगा। - संतोष राय, सचिव, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण।

chat bot
आपका साथी