पहली बारिश में ही शहर हो गया कीचड़-कीचड़

संवाद सहयोगी मोदीनगर बारिश के बाद गुरुवार को पूरा शहर कीचड़ में तबदील हो गया। शहर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 08:32 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 08:32 PM (IST)
पहली बारिश में ही शहर हो गया कीचड़-कीचड़
पहली बारिश में ही शहर हो गया कीचड़-कीचड़

संवाद सहयोगी, मोदीनगर: बारिश के बाद गुरुवार को पूरा शहर कीचड़ में तबदील हो गया। शहर में चल रहे सीवरेज पाइपलाइन कार्य के चलते मार्ग की हालत खस्ताहाल है। ऐसे में बूंदाबांदी होते ही मार्ग कीचड़ में तब्दील हो गए। जिससे आने-जाने वाले वाहन चालक कीचड़ से फिसलकर घायल हो गए। पूरे दिन शहर में यही स्थिति बनी रहीं।

बता दें, इन दिनों शहर में सीवरेज पाइपलाइन डालने का कार्य चल रहा है। अधिकांश कॉलोनियों में पाइपलाइन डाल दी गई है। मेनहोल का निर्माण भी हो गया है लेकिन, अभी तक सड़क को दुरुस्त कराने की अधिकारियों ने कोई जहमत नहीं उठाई है। गलियां की हालत भी पूरी तरह खस्ताहाल रही। शहर की शिवपुरी, बैंक कॉलोनी, देवेंद्रपुरी, महेंद्रपुरी समेत कई कॉलोनियों में बुरी तरह कीचड़ फैल गया। ऐसे में लोग अपने घरों से भी बाहर निकलने में भी असमर्थ हो गए। शिवपुरी कॉलोनी निवासी देवेंद्र शर्मा भी गुरुवार को महेंद्रपुरी की तरफ अपनी बाइक से जा रहे थे। इस दौरान कीचड़ में फंसकर उनकी बाइक फिसल गई और वे जमीन पर गिर गए उनके हाथ में चोट आ गई। इसके अलावा भी कई लोग अलग-अलग स्थानों पर कीचड़ में बाइक के फिसलकर गिरने से घायल हो गए।

chat bot
आपका साथी