दीपावली मेले का आगाज, लेजर शो में रामायण देख दर्शक बोले जय श्रीराम

जासं गाजियाबाद शासन के निर्देश पर कविनगर रामलीला मैदान में बृहस्पतिवार को दीपावली मेले का आगाज हुआ। तीन नवंबर 2021 तक चलने वाले इस मेले का उद्घाटन केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने किया। उन्होंने जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि अब से पहले जो मेले लगते थे वो व्यापारिक मेले होते थे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 11:16 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 11:16 PM (IST)
दीपावली मेले का आगाज, लेजर शो में रामायण देख दर्शक बोले जय श्रीराम
दीपावली मेले का आगाज, लेजर शो में रामायण देख दर्शक बोले जय श्रीराम

जासं, गाजियाबाद: शासन के निर्देश पर कविनगर रामलीला मैदान में बृहस्पतिवार को दीपावली मेले का आगाज हुआ। तीन नवंबर 2021 तक चलने वाले इस मेले का उद्घाटन केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने किया। उन्होंने जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि अब से पहले जो मेले लगते थे, वो व्यापारिक मेले होते थे। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में पहली बार ऐसे मेले का आयोजन किया गया है, जिसमें गांव, कस्बों में स्वयं सहायता समूह बनाकर कार्य कर रही महिलाएं और ठेली-पटरी वाले दुकानदारों का हित ध्यान में रखा गया है। उनको स्थान मुहैया कराया जा रहा है, ताकि वे आसान से धन कमा सकें।

इस दौरान राज्यसभा सदस्य डा.अनिल अग्रवाल ने भी मेले का आयोजन कम समय में बेहतर व्यवस्थाओं के साथ करने पर नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर और महापौर आशा शर्मा को बधाई दी। महापौर आशा शर्मा ने कहा कि नगर निगम की टीम और पार्षदों की मदद से यह आयोजन किया जा रहा है, ताकि एक खुशनुमा माहौल बन सके। बृहस्पतिवार को लेजर शो के जरिए रामायण का प्रसारण किया गया, जिसे देखकर दर्शकों ने एक साथ जय श्री राम कहा। इसके बाद कलर आफ इंडिया थीम पर विभिन्न कलाकारों ने प्रस्तुति दी। बाक्स.

आज होगा कवि सम्मेलन

दीपावली मेले में दोपहर तीन से शाम पांच बजे स्वच्छता के विषय पर नुक्कड़ नाटक, चित्रकला प्रतियोगिता होगी। स्वच्छता की शपथ दिलाई जाएगी। शाम को सात बजे से रात को नौ बजे तक कवि सम्मेलन होगा। इसमें मुख्य तौर पर विनित चौहान, डा.परवीन शुक्ल, डा.कीर्ति काले, तेज नारायण बेचैन, बलराम श्रीवास्तव, राज कौशिक, पूनम वर्मा, अंजू जैन, शंभू शिखर और अमित शर्मा काव्य पाठ करेंगे।

chat bot
आपका साथी