सड़क हादसे में साइकिल सवार किशोर घायल

संवाद सहयोगी मुरादनगरथाना क्षेत्र में रविवार शाम को जलालपुर रोड पर हुए हादसे में एक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 06:10 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 06:10 PM (IST)
सड़क हादसे में साइकिल सवार किशोर घायल
सड़क हादसे में साइकिल सवार किशोर घायल

संवाद सहयोगी, मुरादनगर:

थाना क्षेत्र में रविवार शाम को जलालपुर रोड पर हुए हादसे में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक साइकिल सवार किशोर घायल हो गया। घायल किशोर को राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

नगर की ईदगाह कालोनी में साहिर अपने परिवार के साथ रहते हैं। साहिर एक 16 वर्षीय बेटा है, जो कि 11वीं कक्षा में पढ़ता है। साहिर के अनुसार रविवार शाम को उनका बेटा किसी काम से साइकिल द्वारा हाईवे की ओर गया था। रास्ते में किशोर की साइकिल सामने से आते एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई, जिसके चलते किशोर घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकलने में कामयाब हो गया। किशोर की हालत स्थिर बनी हुई है। किशोर के पिता ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ शिकायत की है।

chat bot
आपका साथी