दो सप्ताह पहले गायब हुई किशोरी बरामद

जागरण संवाददातामोदीनगर गोविदपुरी की एक कॉलोनी से दो सप्ताह पहले लापता हुई किशोरी को

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 07:16 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 07:16 PM (IST)
दो सप्ताह पहले गायब हुई किशोरी बरामद
दो सप्ताह पहले गायब हुई किशोरी बरामद

जागरण संवाददाता,मोदीनगर:

गोविदपुरी की एक कॉलोनी से दो सप्ताह पहले लापता हुई किशोरी को पुलिस ने बुधवार की रात को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने एक आरोपित को भी मामले में गिरफ्तार किया है।

एसएचओ देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि एक कॉलोनी से किशोरी अचानक लापता हो गई थी। मामले में स्वजन लगातार किशोरी की बरामदगी की मांग कर रहे थे। उन्होंने एक युवक पर किशोरी का अपहरण कर ले जाने का भी आरोप लगाया था। पुलिस ने मुखबिर और मोबाइल सर्विलांस के जरिये दबिश देकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया और किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया। एसएचओ ने बताया कि किशोरी के बयान कोर्ट में दर्ज कराए जाएंगे। आरोपित के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी