प्रवास के दूसरे दिन आचार्य और विद्यार्थियों से की वार्ता

नोट खबर को गाजियाबाद में भी जरूर लगाएं। फोटो एसबीडी 20 संवाद सहयोगी साहिबाबाद पूर्व आइए

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 10:18 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 10:18 PM (IST)
प्रवास के दूसरे दिन आचार्य और विद्यार्थियों से की वार्ता
प्रवास के दूसरे दिन आचार्य और विद्यार्थियों से की वार्ता

नोट: खबर को गाजियाबाद में भी जरूर लगाएं।

फोटो एसबीडी 20

संवाद सहयोगी, साहिबाबाद : पूर्व आइएएस और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अरविद कुमार शर्मा का राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ ने वृंदावन गार्डन में जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सभी से समाजसेवा के कार्यों में जुटने की अपील की।

अरविद कुमार शर्मा ने गाजियाबाद प्रवास के दूसरे दिन शास्त्रीनगर में महर्षि वेदव्यास वेद विद्यापीठ के आचार्य और विद्यार्थियों से भेंट कर वार्ता की। इस दौरान आचार्यों ने उनसे संस्कृत के अध्ययन को बढ़ावा देने के बारे में चर्चा की। इसके बाद वृंदावन गार्डन में राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज हमेशा से समाज के हित में काम करता आया है। अब राष्ट्रहित में काम को और तेज करना होगा। कार्यक्रम में महापौर आशा शर्मा, विधायक सुनील शर्मा, आरडी शर्मा, बीके शर्मा हनुमान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

--------------

मलिन बस्ती का किया दौरा: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने मोहन नगर स्थित राजीव कालोनी मलिन बस्ती का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से वार्ता कर उनकी समस्याओं का सुना। जिसपर उन्होंने लोगों को जल्द ही समस्याओं का समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पार्षद विभा देवी, भाजपा नेता सुजीत गिरी, सुरेंद्र, सरदार सिंह भाटी, पूरन पाल, धर्मेंद्र होंडा, पंच देव, राम बाबू सिंह, काली चरण पहलवान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी