कमियों को सुधार कर सफलता हासिल की : अदिति

जासं साहिबाबाद वसुंधरा सेक्टर दो-ए की रहने वाली अदिति सिघानिया ने बीते माह 24 सितंबर क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 09:34 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 09:34 PM (IST)
कमियों को सुधार कर सफलता हासिल की : अदिति
कमियों को सुधार कर सफलता हासिल की : अदिति

जासं, साहिबाबाद : वसुंधरा सेक्टर दो-ए की रहने वाली अदिति सिघानिया ने बीते माह 24 सितंबर को जारी हुए यूपीएससी के परिणाम में 406वीं रैंक हासिल की थी। शुक्रवार को वह पहली बार घर पहुंची तो स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास के साथ टेस्ट के जरिए अपनी कमियों को सुधार कर यह मुकाम हासिल किया।

अदिति ने बताया कि वर्ष 2018 में उन्होंने सिविल सर्विस की परीक्षा दी थी। इंडियन पोस्टल सर्विस के लिए उनका चयन हुआ। वर्ष 2020 में उन्होंने दोबारा परीक्षा दी। 24 सितंबर को परिणाम आया तो उन्हें पता चला कि उन्होंने 406वीं रैंक हासिल की है। अदिति इंडियन पोस्टल सर्विस की ट्रेनिग के लिए गई हुई थीं। शुक्रवार को वह वसुंधरा सेक्टर दो-ए स्थित अपने आवास पहुंची। इस दौरान उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। अदिति ने बताया कि उनके पिता प्रेम प्रकाश सिंह आबकारी निरीक्षक थे। इसी साल कोरोना से उनका देहांत हो गया। परिवार में दादी शांति देवी, माता मुकेश बेबी, दो भाई पराशिव व शुभ हैं।

----

उम्मीद है कि आइपीएस मिलेगा। मैं अपनी सर्विस को पूरी निष्ठा से करूंगी। तैयारी के दौरान बेसिक मजबूत किया। कमियों को सुधारती गई। इससे सफलता मिली। - अदिति सिघानिया

chat bot
आपका साथी