बैंकों में हड़ताल से बंद रहा लेन-देन का काम

जागरण संवादाता साहिबाबाद ट्रांस हिडन में बृहस्पतिवार को अधिकांश बैंक कर्मचारी हड़ताल

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 06:30 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 06:30 PM (IST)
बैंकों में हड़ताल से बंद रहा लेन-देन का काम
बैंकों में हड़ताल से बंद रहा लेन-देन का काम

जागरण संवादाता, साहिबाबाद : ट्रांस हिडन में बृहस्पतिवार को अधिकांश बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। हड़ताल के दौरान बैंक कर्मचारियों ने लेन-देन से जुड़ा कोई काम नहीं किया। बैंकों में केवल कागजी काम ही हुआ। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि बेरोजगारी, लाकडाउन में लोगों को नौकरी से निकाले जाने और नौकरी की मांग समेत कई मुद्दों पर आल इंडिया ट्रेड यूनियन ने 26 नवंबर को एक दिवसीय हड़ताल के लिए बैंक कर्मचारियों से समर्थन मांगा था। इस पर बैंक कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को ट्रांस हिडन में हड़ताल की। कर्मचारियों ने लेन-देन से जुड़ा कोई काम नहीं किया, जिससे बैंक में पहुंचे उपभोक्ताओं को पैसा जमा करने व निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, बैंक में हड़ताल की जानकारी होने के बाद कई उपभोक्ताओं ने ट्रांजेक्शन मशीन का सहारा लेकर लेन-देन का काम किया।

हालांकि हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने कागजों से जुड़ा काम किया, जिससे उपभोक्ताओं को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। वहीं, कुछ बैंकों हड़ताल में शामिल नहीं हुए।

आज से सब कुछ रहेगा सामान्य : हड़ताल केवल बृहस्पतिवार के लिए ही थी। बैंक अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार को आम दिनों की तरह काम किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी