सूर्य नगर में 10 दिन से स्ट्रीट लाइटें खराब, लोग परेशान

जासं साहिबाबाद डेल्टा कालोनी के सूर्य नगर इलाके में पिछले 10 दिन से स्ट्रीट लाइटें खराब

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 07:42 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 07:42 PM (IST)
सूर्य नगर में 10 दिन से स्ट्रीट लाइटें खराब, लोग परेशान
सूर्य नगर में 10 दिन से स्ट्रीट लाइटें खराब, लोग परेशान

जासं, साहिबाबाद :

डेल्टा कालोनी के सूर्य नगर इलाके में पिछले 10 दिन से स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। इससे शाम होते ही गलियों में अंधेरा छा जाता है। इससे लोग परेशान हैं। लोगों को लूटपाट, दुर्घटना का डर सता रहा है। पूर्व में कई लूटपाट की वारदात हो चुकी हैं।

सूर्य नगर ए ब्लाक निवासी जैनेंद्र चौहान का कहना है कि सूर्य नगर में शाम होते ही सड़कों पर अंधेरा छा जाता है। देर रात तक नौकरीपेशा लोगों का आना जाना लगा रहता है। आए दिन मोबाइल, पर्स और चेन लूट की वारदात हो रही हैं। अंधेरा होने से लोगों को वारदात के साथ हादसे का भी डर सता रहा है। इतना ही नहीं अंधेरे के कारण महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं। पिछले 10 दिन से स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। जैनेंद्र का कहना है कि पिछले 10 दिन से नगर निगम के पथ प्रकाश निरीक्षक राज किशोर आश्वासन दिए जा रहे हैं। अभी तक स्ट्रीट लाइटें नहीं ठीक की गई हैं। मामले में राजकिशोर का पक्ष जानने के लिए काल किया गया। उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

chat bot
आपका साथी