प्रदूषण रोकने के नाम पर हो रहा करोड़ों का खेल

क्षेत्रीय विधायक नंद किशोर गुर्जर ने प्रदूषण रोकने के नाम पर अधिकारियों द्वारा करोड़ों रुपये का खेल करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। उन्होंने अधिकारियों की मिली भगत से फैक्ट्रियों के दोबारा खुलने का आरोप लगाया है। उन्होंने ढाई वर्ष के दौरान बंद की गई फैक्ट्रियों की सूची देने की मांग की है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 09:24 PM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 06:06 AM (IST)
प्रदूषण रोकने के नाम पर हो रहा करोड़ों का खेल
प्रदूषण रोकने के नाम पर हो रहा करोड़ों का खेल

संवाद सहयोगी, लोनी : क्षेत्रीय विधायक नंद किशोर गुर्जर ने प्रदूषण रोकने के नाम पर अधिकारियों द्वारा करोड़ों रुपये का खेल करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। उन्होंने अधिकारियों की मिली भगत से फैक्ट्रियों के दोबारा खुलने का आरोप लगाया है। उन्होंने ढाई वर्ष के दौरान बंद की गई फैक्ट्रियों की सूची देने की मांग की है। उन्होंने जिलाधिकारी को भेले पत्र में बताया कि सरकार बनने के बाद क्षेत्र में एनजीटी, केंद्रीय भूजल प्राधिकरण के दिशानिर्देशों का उल्लघंन करने वाली फैक्ट्रियों विशेष अभियानों के तहत सीलिग एवं ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई थी। इसके बावजूद क्षेत्र का प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसका कारण सील फैक्ट्रियों का दोबारा खुला है। उन्होंने पुलिस और अधिकारियों पर फैक्ट्री संचालकों के साथ मिली भगत का आरोप लगाया है। उन्होंने ढाई वर्ष के दौरान सीलिग, ध्वस्तीकरण व काटे गए विद्युत कनेक्शन वाली फैक्ट्रियों की सूची उपलब्ध करवाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी