दिल्ली-मेरठ हाईवे पर थम गई वाहनों की रफ्तार

जागरण संवाददाता मोदीनगर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव के काफिले में शामिल वाहनों के चलते बुधवार को दिल्ली-मेरठ हाईवे पर दौड़ रहे वाहनों की गति पर विराम लग गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 07:53 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 07:53 PM (IST)
दिल्ली-मेरठ हाईवे पर थम गई वाहनों की रफ्तार
दिल्ली-मेरठ हाईवे पर थम गई वाहनों की रफ्तार

जागरण संवाददाता, मोदीनगर: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव के काफिले में शामिल वाहनों के चलते बुधवार को दिल्ली-मेरठ हाईवे पर दौड़ रहे वाहनों की गति पर विराम लग गया। गाजियाबाद से मेरठ की तरफ करीब चार किलोमीटर की दूरी में लोगों को करीब दो घंटे तक भीषण जाम से दो-चार होना पड़ा। उधर, अवैध पाíकंग के कारण दोपहर को मोदीनगर में भी करीब दो किलोमीटर की दूरी में दोनों तरफ भीषण जाम लग गया। जाम में फंसकर लोग बेहाल हो गए। इस दौरान पुलिस की व्यवस्था भी पूरी तरह फेल नजर आई।

बता दें कि तहसील परिसर में चल रहे किसानों के धरने में शिवपाल यादव करीब साढ़े 10 बजे पहुंच गए थे। उनके काफिले में 25-30 कारें थीं। उधर, किसान भी ट्रैक्टर-ट्राली व अन्य वाहनों से धरने में हिस्सा लेने आए थे। इन्हें अपने वाहन तहसील परिसर में खड़ी करने के लिए जगह नहीं मिली, तो उन्होंने अपने वाहनों को हाईवे के किनारे तहसील के सामने खड़ा कर दिया। कई लोग तो अपने वाहनों को बीच सड़क पर ही खड़ा कर अंदर चले गए। इससे हाईवे पर दौड़ रहे वाहनों की गति थम गई। कुछ ही देर में गाजियाबाद से मेरठ की तरफ वाहनों की लंबी कतारें तहसील के सामने से लेकर गंदे नाले को भी पार कर गईं। करीब पौने एक घंटे में शिवपाल यादव तहसील से रवाना हुए। इस दौरान हाईवे पर वाहनों की कतार और लंबी होती चली गईं। उनके जाने के बाद भी एक घंटे बाद यातायात सुचारू हो सका। उधर, 12 बजे के आसपास बस अड्डे से लेकर मोदी मंदिर तक दोनों तरफ खरीदारी करने आए लोगों ने अपने वाहनों को बीच सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़ा कर दिया। इससे हाईवे पर लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। दोनों तरफ करीब दो किलोमीटर की दूरी में लोग जाम में फंसकर बेहाल हो गए। पुलिस के प्रयास का भी कोई लाभ लोगों को नहीं मिल सका। उधर, इस संबंध में एसएचओ मोदीनगर जयकरण सिंह का कहना है कि यातायात को सुचारू कराने के लिए पुलिसर्किमयों की ड्यूटी लगाई गई थी। निर्माण कार्य और कई अन्य कारणों से कई बार जाम की स्थिति विकट हो जाती है। इसे लेकर पुलिस के स्तर पर लगातार सतर्कता बरती जा रही है।

chat bot
आपका साथी