सपा कार्यकर्ताओं ने किसानों के समर्थन में निकाली ट्रैक्टर रैली

संवाद सहयोगी लोनी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर रविवार को पार्टी के पद

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 09:27 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 09:27 PM (IST)
सपा कार्यकर्ताओं ने किसानों के समर्थन में निकाली ट्रैक्टर रैली
सपा कार्यकर्ताओं ने किसानों के समर्थन में निकाली ट्रैक्टर रैली

संवाद सहयोगी, लोनी : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर रविवार को पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय पर तीन कृषि कानून का विरोध कर प्रदर्शन करते ट्रैक्टर रैली निकाली।

समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूर्व विधायक जाकिर अली के नेतृत्व में लोनी तहसील पर ट्रैक्टर लेकर एकत्र हुए। यहां कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा किसानों पर लगाए गए तीन कृषि कानूनों का विरोध कर धरना प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता किसानों के साथ है। ठंड के मौसम में पिछले दो माह से किसान सड़क पर बैठकर परिवार से दूर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है। इसके बाद सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर रैली निकाली। रैली खन्ना नगर कालोनी से दिल्ली सहारनपुर मार्ग होते हुए अल्वी नगर, डाबर तिराहा समेत अन्य कालोनी में होते हुए खन्ना नगर कालोनी में समाप्त हुई। इस अवसर पर असल अली मुखिया, उम्मेद पहलवान, कमरूदीन सैफी समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी