गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

संस लोनी ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस ने मंगलवार रात चेकिग के दौरान दौलत नगर कॉलोनी से मंग

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 07:10 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 07:10 PM (IST)
गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

संस, लोनी : ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस ने मंगलवार रात चेकिग के दौरान दौलत नगर कॉलोनी से मंगलवार रात एक तस्कर को एक किलो 300 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। ट्रॉनिका सिटी थाना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम रात करीब सवा दस बजे दौलत नगर कॉलोनी में चेकिग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक किलो 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम शौकीन निवासी ग्राम लूंब, छपरौली जिला बागपत बताया है। पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर को जेल भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी