38 लाख रुपये की लागत से संवरेंगी न्याय खंड की छह गलियां

जागरण संवाददाता साहिबाबाद इंदिरापुरम के न्याय खंड तीन की छह गलियों में नाली निर्माण व इंटरलाकिग टाइल्स का कार्य होगा। शुक्रवार को साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने विकास कार्यो का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। स्थानीय लोगों ने विधायक व जीडीए के अधिशासी अभियंता एके चौधरी का आभार जताया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Jul 2021 10:21 PM (IST) Updated:Fri, 16 Jul 2021 10:21 PM (IST)
38 लाख रुपये की लागत से संवरेंगी न्याय खंड की छह गलियां
38 लाख रुपये की लागत से संवरेंगी न्याय खंड की छह गलियां

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : इंदिरापुरम के न्याय खंड तीन की छह गलियों में नाली निर्माण व इंटरलाकिग टाइल्स का कार्य होगा। शुक्रवार को साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने विकास कार्यो का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। स्थानीय लोगों ने विधायक व जीडीए के अधिशासी अभियंता एके चौधरी का आभार जताया। जीडीए के अधिशासी अभियता एके चौधरी ने बताया कि न्याय खंड-तीन में सड़कें टूटी थीं। स्थानीय लोगों की मांग पर डेढ़ माह पहले सड़क पर इंटरलाकिग टाइल्स लगाने व नाले के निर्माण के लिए 38 लाख रुपये का टेंडर जारी किया था। शिलान्यास के बाद विधायक सुनील शर्मा ने विकास कार्यो को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। अस्पताल के लिए विधायक का जताया आभार :

विकास कार्य का शिलान्यास करने पहुंचे विधायक सुनील शर्मा का लोगों ने ज्ञान खंड चार में सरकारी अस्पताल बनवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को नगर निगम से मुफ्त में भूमि दिलाने पर आभार जताया। उनका स्वागत करते हुए लोगों ने कहा कि सरकारी अस्पताल बनने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। पार्षद निर्मला त्यागी, पुष्कर सिंह, राजेंद्र नेगी, ईश्वर दत्त, पुष्कर कुमार, ईलम सिंह, विक्रम सिंह, दिगंबर नेगी, कुंदन राणा, नवीन शर्मा, अनुज त्यागी, सलेक चंद त्यागी, अभिषेक त्यागी, सुषमा गंगवार, पूजा तिवारी, प्रमोद तिवारी, संजीव शर्मा आदि मौजूद थे। विधायक ने सुनीं जनसमस्याएं :

विधायक सुनील शर्मा ने शुक्रवार को तुलसी निकेतन कालोनी में जनता की समस्याएं सुनीं। लोगों ने कालोनी में जलभराव से मकान गिरने की आशंका जताई। विधायक ने बताया कि वे तुलसी निकेतन की समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रख चुके हैं। इसे वे सदन में दोबारा रखेंगे। वहीं गगन विहार के लोगों ने बिजली समस्या बताई। इसके समाधान के लिए विधायक ने विद्युत निगम के अधिकारियों ने बात की।

chat bot
आपका साथी