बहनों ने भाइयों की लंबी आयु की कामना की

जागरण संवाददाता साहिबाबाद बहन-भाई के प्रेम का प्रतीक भैया दूज का त्योहार शनिवार को

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Nov 2021 08:50 PM (IST) Updated:Sat, 06 Nov 2021 08:50 PM (IST)
बहनों ने भाइयों की लंबी आयु की कामना की
बहनों ने भाइयों की लंबी आयु की कामना की

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : बहन-भाई के प्रेम का प्रतीक भैया दूज का त्योहार शनिवार को उत्साह के साथ मनाया गया। बहनों ने टीका लगाकर भाइयों की सलामती व दीर्घायु की कामना की। बहनों ने अपने घरों पर पूजा अर्चना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट किए।

भैया दूज को लेकर सुबह से ही बाजारों में भीड़ रही। भाई बहनों को गिफ्ट देने के लिए खरीदारी करने बाजार पहुंचे। वहीं, बहनों ने अपने भाइयों के लिए नारियल, फल व मिठाई आदि की खरीदारी की। भैया दूज पर विवाहित महिलाएं अपने भाइयों को तिलक करने के लिए अपने मायके पहुंची। इस दौरान महिलाओं में भारी उत्साह दिखाई दिया। बच्चों ने भी घरों पर हर्षोल्लास के साथ भैया दूज मनाया।

----------

लोनी में उत्साह के साथ मनाया गया भैयादूज पांच दिनों के त्योहार के अंतिम दिन मनाए जाने वाला भैया दूज पर्व पर बहनों ने भाइयों को टीका लगाकर लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने बहनों को उपहार देकर सुरक्षा करने का वचन दिया। पर्व पर बहनों को यात्रा के दौरान होने वाली असुविधा से बचाने के लिए और सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रोडवेज द्वारा बसों के फेरे बढ़ाए गए। पर्व के चलते दिल्ली सहारनपुर मार्ग, लोनी गाजियाबाद मार्ग, पुश्ता तिराहा और लोनी तिराहे पर अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा भीड़ रही। जिससे लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। लोनी रोडवेज डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एके दास ने बताया कि पर्व के चलते यात्रियों को आवाजाही के दौरान होने वाली असुविधा से बचाने के लिए बसों के फेरे बढ़ाए गए। चालक और परिचालक को बस में यात्रियों के बैठने की क्षमता के अनुसार चलाने के लिए निर्देशित किया गया था।

chat bot
आपका साथी