क्राइम राउंडअप

संदिग्ध हालात में महिला की मौत जासं गाजियाबाद अटौर नंगला गांव में शुक्रवार दोपहर संदिग्ध हालात में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नोएडा में कार्यरत अजीत तिवारी ने बताया कि पत्नी रीना को खांसी-जुकाम की शिकायत थी। बृहस्पतिवार शाम वह एक सीरप लाए थे। रीना ने सीरप लिया था। शुक्रवार सुबह वह ड्यूटी चले गए। दोपहर ढाई बजे पड़ोसी ने कंपनी जाकर बताया कि रीना की तबीयत खराब हो गई है। वह घर पहुंचे और रीना को पास के अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Nov 2021 05:10 PM (IST) Updated:Sat, 20 Nov 2021 05:10 PM (IST)
क्राइम राउंडअप
क्राइम राउंडअप

संदिग्ध हालात में महिला की मौत जासं, गाजियाबाद: अटौर नंगला गांव में शुक्रवार दोपहर संदिग्ध हालात में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नोएडा में कार्यरत अजीत तिवारी ने बताया कि पत्नी रीना को खांसी-जुकाम की शिकायत थी। बृहस्पतिवार शाम वह एक सीरप लाए थे। रीना ने सीरप लिया था। शुक्रवार सुबह वह ड्यूटी चले गए। दोपहर ढाई बजे पड़ोसी ने कंपनी जाकर बताया कि रीना की तबीयत खराब हो गई है। वह घर पहुंचे और रीना को पास के अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत जासं, गाजियाबाद: नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। थाना कविनगर पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान रजापुर निवासी आशीष के रूप में हुई है। घटना शुक्रवार सुबह की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आशीष मेरठ की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आ गया था। पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बच्ची को जन्म देकर महिला ने तोड़ा दम जासं, गाजियाबाद: विजयनगर के शांतिनगर निवासी महिला की प्रसव के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बच्ची को जन्म दिया था, जो अब स्वस्थ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएचओ योगेंद्र मलिक ने बताया कि महिला को प्रसव पीड़ा होने पर शुक्रवार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां तबीयत बिगड़ने पर राजनगर के अस्पताल रेफर किया गया था। यहां प्रसव के दौरान उन्होंने बच्ची को जन्म दिया, लेकिन महिला की मौत हो गई।

ट्रांसफार्मर से कापर चुराने वाला दबोचा संस, मसूरी: थाना पुलिस ने चलती लाइन में फाल्ट कर ट्रांसफार्मर से कापर चुराने वाले गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। एसएचओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित डासना निवासी आरिफ है, जिसने बीते साल मसूरी में दर्जनों ट्रांसफार्मरों से कापर चुराया था। पुलिस ने आरिफ और उसके साथियों को गिरफ्तार किया था। जमानत पर छूटने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर का केस दर्ज किया था, लेकिन आरोपित तभी से फरार था। शनिवार सुबह पुलिस ने उसे डासना से दबोच लिया। सिटी हलचल

माडल बनाकर सुझाए समस्याओं के समाधान जासं, गाजियाबाद: पुलिस लाइन स्थित पुलिस माडर्न पब्लिक स्कूल के बच्चों ने माडल बनाकर विभिन्न समस्याओं के समाधान सुझाए। शनिवार को स्कूल में आयोजित हुई प्रदर्शनी में एसएसपी पवन कुमार ने बच्चों की प्रतिभा को सराहा और उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य अशोक कुमार शुक्ल ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी में अमोनिया फाउंटेन, ट्रैफिक सेफ्टी डिवाइस, स्मोक आब्जर्वर, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और लाइ फाइ इज ए बून ओवर वाइ फाइ माडल ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। साथ ही गणित, आर्ट और क्राफ्ट से जुड़े माडल को भी सराहना मिली। एसएसपी ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आपकी उम्र में मेरे पास इतनी जानकारी नहीं थी। मेहनत और लगन से वह आइपीएस बने। ऐसे ही कठिन परिश्रम करते रहे तो आपको मुझसे भी अधिक सफलता मिलेगी।

chat bot
आपका साथी