गायकों ने संभाला किसानों का मंच, श्रोताओं को लुभाया

जागरण संवाददाता साहिबाबाद तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर यूपी गेट पर ड

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 08:27 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 08:27 PM (IST)
गायकों ने संभाला किसानों का मंच, श्रोताओं को लुभाया
गायकों ने संभाला किसानों का मंच, श्रोताओं को लुभाया

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद: तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर यूपी गेट पर डटे किसान आंदोलन के रंग रोज बदल रहे हैं। मंगलवार को किसानों का मंच गायकों के हवाले रहा। पंजाब से आए गायकों ने लोक गीतों के साथ देशभक्ति के गीतों की प्रस्तुति दी। गायकों ने किसानों को जमकर लुभाया और किसानों ने उनके गीतों की जमकर प्रशंसा की। इसके साथ ही मंगलवार को 11 किसान एक दिन की भूख हड़ताल पर बैठे। इनकी भूख हड़ताल मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू होकर बुधवार सुबह आठ बजे तक रहेगी। मंगलवार को भूख हड़ताल पर बैठने वालों में अजय कुमार, मुन्ना शर्मा, आकाश शर्मा, कुलदीप त्यागी, सूरज मोनी, गणेश मुनहेरा, ज्ञान सिंह कश्यप, जसवंत सिंह, बलवीर सिंह, सुखदेव सिंह, कर्म सिंह शामिल थे।

मंगलवार सुबह 11 बजे से मंच का संचालन शुरू हुआ। किसान नेताओं ने मंच से आंदोलन के संबंध में अपना पक्ष रखा। इसके बाद दोपहर दो बजे से मंच गायकों को सौंप दिया गया। पंजाबी गायक गलव वराइच ने गीतों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद हर्फ चीमा, कंवर ग्रेवाल, सोनिया मान ने गाने गाकर किसानों का जमकर मनोरंजन किया। गीतों पर किसानों ने जमकर तालियां बजाई।

अभिनेत्री गुल पनाग बनी आकर्षण का केंद्र: मंगलवार को आंदोलन स्थल पर मशहूर पंजाबी गायक व अभिनेत्री गुल पनाग भी पहुंचीं। वह किसानों के आंदोलन में शामिल हुई और उनका समर्थन किया। वह किसानों के बीच जाकर बैठीं और कार्यक्रम का आनंद लिया। इस दौरान किसानों में भी उन्हें लेकर खासा उत्साह रहा। किसानों में उनके साथ सेल्फी लेने का क्रेज दिखाई दिया। किसानों ने गुल पनाग के साथ जमकर सेल्फी लीं।

chat bot
आपका साथी