जल्द बजेगी शहनाई, 65 जोड़ों की शादी में खर्च होंगे 33.15 लाख

जागरण संवाददाता गाजियाबाद कोरोना के कारण मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना पर मार्च 2020 से

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 05:33 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 05:33 PM (IST)
जल्द बजेगी शहनाई, 65 जोड़ों की शादी में खर्च होंगे 33.15 लाख
जल्द बजेगी शहनाई, 65 जोड़ों की शादी में खर्च होंगे 33.15 लाख

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : कोरोना के कारण मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना पर मार्च 2020 से लगा ग्रहण अब खत्म होने वाला है। जल्द ही मंडप सजेंगे और शहनाई बजेगी। जिले में 65 जोड़ों की शादी में 33.15 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यह रकम शासन ने समाज कल्याण विभाग को भेज दी है।

समाज कल्याण विभाग की ओर से नगर निगम के जोनल प्रभारी, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत और विकास खंड के अधिकारियों को जोड़ों के पंजीकरण कराने के लिए पत्र भेजा गया है। अब तक चार जोड़ों ने शादी के लिए पंजीकरण भी करवा लिया है। दस जोड़ों के पंजीकरण के बाद शादी की तिथि निर्धारित की जाएगी।

एक जोड़े की शादी पर खर्च होंगे 51 हजार रुपये : एक जोड़े की शादी पर 51 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इनमें से छह हजार रुपये एक जोड़े की शादी के लिए मंडप की सजावट, भोजन और नाश्ते में खर्च होंगे। 10 हजार रुपये विवाह संस्कार सामग्री में खर्च होंगे। 35 हजार रुपये शादी के बाद नवदंपती को दिए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी