कन्या जन्म को गरिमा प्रदान करने के लिए चलाया शक्ति वंदन कार्यक्रम

संवाद सहयोगी मुरादनगर बसंतपुर सैंथली गांव में कन्या जन्म को गरिमा प्रदान करने के लिए शक्ति

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 06:36 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 07:59 PM (IST)
कन्या जन्म को गरिमा प्रदान करने के लिए चलाया शक्ति वंदन कार्यक्रम
कन्या जन्म को गरिमा प्रदान करने के लिए चलाया शक्ति वंदन कार्यक्रम

संवाद सहयोगी, मुरादनगर :

बसंतपुर सैंथली गांव में कन्या जन्म को गरिमा प्रदान करने के लिए शक्ति वंदना कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत बेटी पैदा होने पर प्रसूता को सम्मानित किया जाता है।

ग्राम प्रधान अरुणिमा त्यागी का कहना है कि हमारे समाज में परंपरा रही है कि हमेशा बेटा पैदा होने पर ही घरों में खुशियां मनाई जाती हैं, जबकि बेटी के जन्म पर लोग आमतौर पर बहुत ही नीरस प्रतिक्रिया देते हैं। लोगों के ऐसे व्यवहार का सीधा प्रभाव प्रसूता के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसे देखते हुए प्रधान बनने के बाद उन्होंने गांव में शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन शुरू कराया।

कार्यक्रम के तहत गांव में कन्या शिशु के जन्म पर वह और उनकी टीम घर जाकर कन्या की माता को सम्मानित करते हैं और उपहार आदि देते हैं। हाल के वर्षो में गांव में सैकड़ों प्रसूताओं को सम्मानित किया जा चुका है। उनकी पहल का गांव के लोगों की मानसिकता पर बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ा है और अब खुद भी कन्या जन्म की खुशी मनाते हैं। कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए बहुत से अन्य संगठन भी इस प्रकार की गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं।

chat bot
आपका साथी