सीवर ओवरफ्लो, नगर निगम के विरोध में उतरे लोग

जागरण संवाददाता वसुंधरा सेक्टर-चार ए मनोकामना अपार्टमेंट में सीवर ओवरफ्लो होकर उसका पानी सड़क पर बह रहा है। कुछ लोगों के घरों में सीवर का पानी वापस आ रहा है। स्थानीय निवासियों को मच्छरों के लार्वा से डेंगू का खतरा सता रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 09:01 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 09:01 PM (IST)
सीवर ओवरफ्लो, नगर निगम के विरोध में उतरे लोग
सीवर ओवरफ्लो, नगर निगम के विरोध में उतरे लोग

जागरण संवाददाता, वसुंधरा : सेक्टर-चार ए मनोकामना अपार्टमेंट में सीवर ओवरफ्लो होकर उसका पानी सड़क पर बह रहा है। कुछ लोगों के घरों में सीवर का पानी वापस आ रहा है। स्थानीय निवासियों को मच्छरों के लार्वा से डेंगू का खतरा सता रहा है। सीवर की समस्या हल नहीं होने पर आक्रोशित लोगों ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि नगर निगम ने जब से निजी कंपनी को सीवर को दुरुस्त करने का ठेका दिया है, तब से समस्या बढ़ती जा रही है। शिकायत पर मुश्किल से निजी कंपनी के कर्मचारी सीवर साफ करने पहुंचते हैं। सीवर को मशीन के स्थान पर बांस डालकर साफ करने की खानापूरी होती है। सीवर का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बह रहा है। इससे यहां मच्छरों का लार्वा होने से डेंगू होने का खतरा है। पानी में एंटी लार्वा का छिड़काव नहीं किया गया है। सीवर का पानी पेयजल पाइपलाइन में मिलने से लोगों के बीमार होने का खतरा है। बुधवार को आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करने की रणनीति बनाई है। वर्जन.. सीवर का पानी घरों में वापस आ रहा है। पेयजल पाइपलाइन में सीवर का पानी आने से लोगों के बीमार होने का खतरा है। सड़क पर सीवर का पानी भरा है।

- अमिता चंद्रा, स्थानीय निवासी। हम कई बार नगर निगम को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन सीवर की सफाई ठीक से नहीं की जा रही है। सोसायटी में मच्छर पैदा हो रहे हैं।

- बृजपाल सिंह, महासचिव, आरडब्ल्यूए। हाल में ही टीम को सीवर की सफाई के लिए भेजा था। जल्द ही दोबारा मशीन से सीवर की सफाई की जाएगी। इसके बाद परेशानी दूर हो जाएगी।

- सोमेंद्र सिंह, अवर अभियंता, जलकल।

chat bot
आपका साथी