सेठ मुकंद लाल इंटर कॉलेज में हुई गोष्ठी

हापुड़ रोड स्थित सेठ मुकंद लाल इंटर कॉलेज में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से शैक्षिक विचार गोष्ठी एवं क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा (एमएलसी) हेम सिंह पुंडीर (एमएलसी) और प्रदेश उपाध्यक्ष महेश चंद शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। संगोष्ठी की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शरद कुमार वाजपेई ने की। मंच का संचालन जिला मंत्री रवीश कुमार शर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि शिक्षक संघ ने किस तरह से संघर्ष के बल पर प्राप्त उपलब्धियों को अर्जित किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 09:26 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 06:07 AM (IST)
सेठ मुकंद लाल इंटर कॉलेज में हुई गोष्ठी
सेठ मुकंद लाल इंटर कॉलेज में हुई गोष्ठी

जासं, गाजियाबाद : हापुड़ रोड स्थित सेठ मुकंद लाल इंटर कॉलेज में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से शैक्षिक विचार गोष्ठी एवं क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा (एमएलसी), हेम सिंह पुंडीर (एमएलसी) और प्रदेश उपाध्यक्ष महेश चंद शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

संगोष्ठी की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शरद कुमार वाजपेई ने की। मंच का संचालन जिला मंत्री रवीश कुमार शर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि शिक्षक संघ ने किस तरह से संघर्ष के बल पर प्राप्त उपलब्धियों को अर्जित किया है। साथ ही सभी शिक्षकों से आह्वान किया कि अपनी शिक्षक एका को मजबूत बनाए रखें, जिससे अपनी प्राप्त उपलब्धियों की रक्षा की जा सके। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, वित्तविहीन शिक्षकों की सेवा नियमावली और समान कार्य के लिए समान वेतन, सभी शिक्षकों के लिए निशुल्क चिकित्सा जैसी मांगों को मनवाने के लिए संगठन संकल्पित है। इस मौके पर सतीश कुमार शर्मा, जय हरी शर्मा, जय भगवान त्यागी, प्रमोद कुमार शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह, डॉ डीपी सिंह, केवी सिंह, डॉक्टर सविता सिंह, हेमलता राजपूत, बीबी त्यागी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी