घर में घुसकर पिस्टल के बल पर किसान से की लूट

संवाद सहयोगी मोदीनगर भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव फजलगढ़ में बुधवार रात दो बदमाश एक किसान के मकान में पीछे की दीवार पर सीढ़ी लगाकर घुसे और सारा सामान लूट ले गए। विरोध पर एक बदमाश ने मकान मालिक के मुंह में पिस्टल डाल दी और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर दे दी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Aug 2021 07:45 PM (IST) Updated:Thu, 19 Aug 2021 07:45 PM (IST)
घर में घुसकर पिस्टल के बल पर किसान से की लूट
घर में घुसकर पिस्टल के बल पर किसान से की लूट

संवाद सहयोगी, मोदीनगर : भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव फजलगढ़ में बुधवार रात दो बदमाश एक किसान के मकान में पीछे की दीवार पर सीढ़ी लगाकर घुसे और सारा सामान लूट ले गए। विरोध पर एक बदमाश ने मकान मालिक के मुंह में पिस्टल डाल दी और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर दे दी है।

फजलगढ़ निवासी बृजवीर किसान हैं। वे दूसरे के खेतों पर मजदूरी भी करते हैं। बुधवार रात करीब 10 बजे उनकी पत्नी सोनू व बेटा लक्की नीचे वाले कमरे में सोने चले गए। थोड़ी देर बाद बृजवीर भी छत पर सोने चले गए। इस बीच रात करीब एक बजे नीचे से सामान गिरने की आवाज आई। वे आनन-फानन में नीचे पहुंचे तो देखा कि कमरे का दरवाजा खुला है। उन्होंने अपनी पत्नी को आवाज लगाई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इतने ही एक बदमाश पीछे से आया और बृजवीर को पकड़ लिया। दोनों में हाथापाई होने लगी। इस बीच दूसरे बदमाश ने पिस्टल निकालकर बृजवीर के मुंह में डाल दी। गाली-गलौज कर बदमाश उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद घर से सामान लेकर पीछे की दीवार कूदकर भाग गए।

इसके बाद बृजवीर ने कमरे में जाकर देखा तो बेटा व पत्नी बेहोश थे। उन्होंने आस-पड़ोस के लोगों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। बृृजवीर ने बताया कि आरोपित घर में रखे 25 हजार रुपये, पत्नी के गहने, बर्तन, कपड़े आदि सामान ले गए। संभवत: बदमाशों ने उनकी पत्नी व बेटे को नशीला पदार्थ सुंघाया था। मामले में कार्यवाहक थाना प्रभारी शिलेंद्र सिंह का कहना है कि लूट की बात पूरी तरह गलत है। दो टीम छानबीन कर रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा। बृजवीर ने बताया कि उन्हें पथरी है, जिसका आपरेशन कराने के लिए वे रुपये जुटा रहे थे, लेकिन बदमाश सारे रुपये लूट ले गए।

chat bot
आपका साथी