तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

संवाद सहयोगी मोदीनगर कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी में तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म कर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 08:46 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 08:46 PM (IST)
तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार
तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, मोदीनगर :

कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी में तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित शहर से भागने की फिराक में था। लेकिन, मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

ज्ञात हो कि एक कालोनी निवासी महिला के पति ट्रक चालक हैं। ट्रक पर उनके साथ एक सहयोगी भी काम कर रहा था। कुछ दिन पहले उनके पति के साथ सहयोगी भी घर आया था। रात में पति छत पर सो रहे थे, जबकि नीचे महिला व दूसरे कमरे में सहयोगी। इस बीच सहयोगी ने तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म किया। विरोध करने जान से मारने की धमकी भी दी। इतना ही नहीं, आरोपित ने उनकी अश्लील वीडियो भी बना ली थी। किसी से भी इस बारे में बताने पर आरोपित ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। परेशान होकर महिला ने मोदीनगर पुलिस से शिकायत की थी। तभी से पुलिस आरोपित की तलाश कर रही थी। कार्यवाहक एसएचओ हिदवीर सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सोमवार रात आरोपित को गिरफ्तार किया गया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी