दहेजलोभी ससुरालियों पर दर्ज हुआ मुकदमा

संवाद सहयोगी मोदीनगर कोतवाली क्षेत्र की देवनगर कालोनी में दहेजलोभी ससुरालियों द्वारा विवाहि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 08:49 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 08:49 PM (IST)
दहेजलोभी ससुरालियों पर दर्ज हुआ मुकदमा
दहेजलोभी ससुरालियों पर दर्ज हुआ मुकदमा

संवाद सहयोगी, मोदीनगर :

कोतवाली क्षेत्र की देवनगर कालोनी में दहेजलोभी ससुरालियों द्वारा विवाहिता से मारपीट करने व उन्हें प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर मंगलवार को कोतवाली में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

मेरठ के न्यू मुल्तान नगर निवासी आस्था की शादी फरवरी 2020 में मोदीनगर की सौंदा रोड स्थित देवनगर कालोनी में प्रशांत के साथ हुई थी। शादी के बाद सब ठीक चल रहा था। लेकिन, दो महीने बीतने के बाद ससुरालियों ने उन्हें प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि ससुराल के लोग दहेज में लाखों रुपये मांगने लगे। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की जाने लगी। आए दिन उनपर मायके से दहेज लाने के लिए दबाव बनाया जाने लगा। वे चुपचाप सब सहती रही। लेकिन, ससुरालियों का अत्याचार बंद नहीं हुआ। परेशान होकर उन्होंने स्वजन को आपबीती सुनाई। इसके कुछ दिनों बाद स्वजन ससुरालियों से मिलने पहुंचे, लेकिन वहां उनकी एक नहीं सुनी। उल्टा उन्हें भगा दिया। परेशान होकर वे टीम शक्ति अन्याय निवारण ट्रस्ट के पदाधिकारियों से मिलने पहुंची। वहां उन्होंने आपबीती सुनाई। अध्यक्ष डॉ. दीपा त्यागी के नेतृत्व में मंगलवार को पीड़िता मोदीनगर थाने पहुंचीं। वहां पुलिस से आरोपित ससुरालियों के खिलाफ शिकायत की। कार्यवाहक एसएचओ हिदवीर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपित पति प्रशांत, योगेंद्र, रेखा, दीक्षांत व मनोज के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी होगी।

chat bot
आपका साथी