एडीओ पंचायत का घेराव कर किया हंगामा

-शपथ ग्रहण समारोह में शपथ रजिस्टर पर फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप फोटो नं- 28मोदी-8

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 07:39 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 07:39 PM (IST)
एडीओ पंचायत का घेराव कर किया हंगामा
एडीओ पंचायत का घेराव कर किया हंगामा

-शपथ ग्रहण समारोह में शपथ रजिस्टर पर फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप

फोटो नं- 28मोदी-8

जागरण संवाददाता,मुरादनगर:

ब्लाक परिसर में बुधवार को ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में हंगामा हो गया। क्षेत्र पंचायत सदस्यों के एक गुट ने ब्लाक के कुछ अधिकारियों पर शपथ रजिस्टर पर फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप लगाया। इसको लेकर एडीओ पंचायत राजेंद्र शर्मा का सदस्यों ने घेराव कर काफी देर तक हंगामा किया। बाद में राजेंद्र शर्मा ने सभी को समझाकर दोबारा उनके नए रजिस्टर पर उनके हस्ताक्षर कराए और उनको शांत कराया। जिले के सभी ब्लाक के अंतर्गत आने वाले कुछ गांवों के ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों की शपथ आनलाइन माध्यम से पहले ही हो गई थी। जिनकी शपथ होने से रह गई थी। उनके के लिए मुरादनगर ब्लाक परिसर में बुधवार को ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था। अधिकांश ग्राम प्रधान व 71 में से करीब आधे क्षेत्र पंचायत सदस्य समारोह में शपथ लेने पहुंच गए। इसी बीच अपनी पत्नी साधना त्यागी को प्रमुखी का चुनाव लड़ाने वाले केडी त्यागी 36 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को लेकर पहुंचे और उन्होंने शपथ समारोह का बहिष्कार कर हंगामा शुरू कर कर दिया।

आरोप लगाया कि जिन सदस्यों को शपथ प्रपत्र नहीं मिला, उनके शपथ रजिस्टर में हस्ताक्षर फर्जी तरीके से कर दिए गए। सभी लोग नारेबाजी करते हुए एडीओ पंचायत राजेंद्र शर्मा के कक्ष में पहुंच गए। काफी देर तक वहां गहमागहमी चलती रही। इसके बाद एडीओ ने नया शपथ रजिस्टर बनवाकर सदस्यों के हस्ताक्षर कराए। इसके बाद सभी लोग शांत हुए। इस मौके पर अनुराग त्यागी, सचिन त्यागी, सुमित त्यागी, विपिन त्यागी, सुबोध कुमार, मोहन, रोबिन, अखलाक, साधना त्यागी, नीतू कूंडू, सविता आदि अनेक लोग मौजूद रहे। इस बारे में एडीओ पंचायत राजेंद्र शर्मा का कहना है कि भ्रम के कारण ऐसी स्थिति बन गई थी। सभी लोगों को समझाकर सही बात बता दी गई। इसके बाद सभी संतुष्ट हो गए।

-प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का किया सम्मान:

ब्लाक परिसर में बुधवार को सम्मान व शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंहल, मुरादनगर विधायक अजीतपाल त्यागी, मुरादनगर ब्लाक प्रमुख राजीव त्यागी, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के बाद सभी का भाजपा नेताओं ने सम्मान किया। इस मौके पर संजीव त्यागी, अमरीश त्यागी, विवेक गर्ग समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी