पेश नहीं होने पर बंटी की संपत्ति होगी कुर्क

संस मोदीनगर भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव कनकपुर में हुए लाखन हत्याकांड के मास्टरमाइंड बं

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 09:10 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 09:10 PM (IST)
पेश नहीं होने पर बंटी की संपत्ति होगी कुर्क
पेश नहीं होने पर बंटी की संपत्ति होगी कुर्क

संस, मोदीनगर :

भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव कनकपुर में हुए लाखन हत्याकांड के मास्टरमाइंड बंटी तोमर पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। यदि वह जल्दी पेश नहीं हुआ तो उसकी संपत्ति कुर्क की जाएगी। कोर्ट से हाल ही में बंटी के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 82 के तहत नोटिस जारी हुआ है। पुलिस ने मुनादी के साथ नोटिस को भी बंटी के घर पर चस्पा कर दिया है। यदि अब भी बंटी पेश नहीं हुआ तो उसकी संपत्ति की कुर्की होगी।

गौरतलब है कि 18 अप्रैल को भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव कनकपुर में गला रेतकर लाखन सिंह की हत्या की गई थी। उनका शव पड़ोस के खाली पड़े एक घर में मिला था। पुलिस ने 6 मई को घटना का पर्दाफाश कर दिया। इसमें सामने आया था कि लाखन के चाचा बंटी ने ही चुनावी रंजिश के चलते उसकी हत्या कराई थी। हत्या कराने के लिए उसने लाखन के भाइयों को रकम भी दी थी। पुलिस ने दोनों भाई लोकेश व सुखपाल को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन, बंटी तभी से फरार चल रहा है। कोर्ट से उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी हुआ था। फिर भी वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी है। भोजपुर थाना प्रभारी मुन्नेश सिंह ने बताया कि बंटी के खिलाफ कोर्ट से सीआरपीसी 82 का नोटिस जारी हुआ है। उसे बंटी के घर चस्पा कर दिया है। बंटी के स्वजन को भी हिदायत दी गई है कि जल्द से जल्द बंटी को पेश करा दें।

chat bot
आपका साथी