दहेज लोभ में विवाहिता की हत्या करने का आरोप

संवाद सहयोगी मोदीनगर भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर डीलना में हुई विवाहिता की मौत

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 09:02 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 09:02 PM (IST)
दहेज लोभ में विवाहिता की हत्या करने का आरोप
दहेज लोभ में विवाहिता की हत्या करने का आरोप

संवाद सहयोगी, मोदीनगर :

भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर डीलना में हुई विवाहिता की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। विवाहिता के स्वजन ने ससुरालियों पर दहेज लोभ में हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज में प्लाट व नकदी की मांग कर रहे थे। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

मेरठ के परतापुर स्थित गांव भूड़बराल की शिवानी की एक साल पहले भोजपुर के गांव हुसैनपुर डीलना के नितिन के साथ शादी हुई थी। गुरुवार को शिवानी का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। शिवानी के स्वजन का आरोप है कि ससुराल के लोगों ने ही उसकी हत्या की है। शादी के बाद से ही वे शिवानी से दहेज में प्लाट व नकदी की मांग करने लगे थे। मना करने पर आए दिन शिवानी को पीटा जाता था। वे लगातार प्रताड़ना झेल रही थी। शिवानी के पिता भोपाल के अनुसार, कई बार शिवानी ने फोन पर उन्हें ससुरालियों के उत्पीड़न के बारे में भी बताया। उनका आरोप है कि दहेज लोभ में ससुरालियों ने शिवानी की हत्या कर दी है। इतना ही नहीं, उन्होंने शिवानी की मौत के बारे में भी उन्हें नहीं बताया। मामले में सीओ मोदीनगर सुनील कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति नितिन, सास रकमवती, ससुर फरेसिंह, ननद प्रीति व रीतू के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। छानबीन चल रही है, जिसकी भी भूमिका सामने आएगी। उसे बख्शा नहीं जाएगा।

chat bot
आपका साथी