जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, चार गिरफ्तार

संवाद सहयोगी मोदीनगर भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव जोया में रविवार सुबह जमीनी विवाद को लेकर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 Oct 2021 06:07 PM (IST) Updated:Sun, 31 Oct 2021 06:07 PM (IST)
जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, चार गिरफ्तार
जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, चार गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, मोदीनगर :

भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव जोया में रविवार सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पर तमंचे से फायर भी किया। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस चार आरोपितों को पकड़कर थाने में ले आई। उनके पास से तमंचा भी बरामद हो गया। आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव जोया के बृजपाल सिंह का पड़ोस के ही कुछ दबंगों से काफी दिनों से जमीनी विवाद चल रहा है। रविवार सुबह बृजपाल सिंह जमीन पर नींव बनवा रहे थे। आरोप है कि पड़ोसी युवक अपने साथियों के साथ वहां आकर काम रुकवाने लगा। बृजपाल सिंह ने विरोध किया तो आरोपितों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ने लगा। बृजपाल की पत्नी प्रीतम व घर के दूसरे लोग भी वहां आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। आरोप है कि एक बीच दंबगों ने उनपर फायर कर दिया। हालांकि, किसी को गोली नहीं लगी। मारपीट में प्रीतम गंभीर रूप से घायल हो गई। बृजपाल को भी काफी चोट आई हैं। मामले में बृजपाल की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इस बारे में भोजपुर थाना प्रभारी प्रभात दीक्षित ने बताया कि गांव जोया के मनोज, गांव रोरी के वाशू, गांव पूठरी के नितिन व गांव सैदपुर के विवेक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है। उनके पास से तमंचा भी बरामद किया गया है।

chat bot
आपका साथी