सजने लगे बाजार, दिखने लगा त्योहार का उत्साह

-फोटो नं.- 27मोदी-4 जागरण संवाददातामोदीनगर दीपावली का अभी एक सप्ताह शेष है। लेकिन

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 06:32 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 06:32 PM (IST)
सजने लगे बाजार, दिखने लगा त्योहार का उत्साह
सजने लगे बाजार, दिखने लगा त्योहार का उत्साह

-फोटो नं.- 27मोदी-4 जागरण संवाददाता,मोदीनगर:

दीपावली का अभी एक सप्ताह शेष है। लेकिन, बाजार अभी से गुलजार नजर आ रहे हैं। दुकान, प्रतिष्ठान व घरों में रंगाई पुताई का काम तेजी से चल रहा है। वहीं, जरूरत का सामान खरीदने के लिए बाजार में सुबह से लेकर शाम तक खरीदारों की भीड़ दिख रही है। देहात क्षेत्र से भी बड़ी तादाद में लोग बाजार का रूख कर रहे हैं। सबसे ज्यादा रौनक बिजली के उपकरण व मिठाई की दुकानों पर दिख रही है। साज सज्जा से जुड़ा सामान भी लोग खूब खरीद रहे हैं। दुकानदारों की मानें तो आने वाले दो, तीन दिन में लोगों की संख्या और बढ़ जाएगी। दीपावली को हिदू सबसे बड़ा त्योहार मानते हैं। इसी के चलते दीपावली को सभी लोग पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाते हैं। यही वजह है कि इस त्योहार पर बाजार में भी अलग रौनक दिखती है। दुकानदार भी इस त्योहार पर महीनों पहले अपनी तैयारी शुरू कर देते हैं। हाईवे पर मोदी मंदिर के निकट राजा स्वीट्स के मालिक सचिन छाबड़ा ने बताया कि दीपावली को लेकर लोगों में उत्साह दिख रहा है। आने वाले एक दो दिन में ही लोग और तेजी से बाजार का रूख करेंगे। इसी हिसाब से तैयारियां भी कर ली गई हैं। कस्बा रोड पर इलेक्ट्रानिक्स की दुकान चलाने वाले हरिकिशन सिंह बताते हैं कि इस बार त्योहार को लेकर लोगों में भारी उत्साह दिख रहा है। साज सज्जा के साथ अन्य जरूरत का सामान भी लोग खरीदने में पूरी रूचि दिखा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी