साइन बोर्ड पर लगे अवैध होर्डिंग हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

फोटो नं.- 25मोदी-1 - नगरपालिका गेट के सामने धरने पर बैठे लोग जमकर की नारेबाजी संवाद स

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 06:40 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 06:40 PM (IST)
साइन बोर्ड पर लगे अवैध होर्डिंग हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन
साइन बोर्ड पर लगे अवैध होर्डिंग हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

फोटो नं.- 25मोदी-1 - नगरपालिका गेट के सामने धरने पर बैठे लोग, जमकर की नारेबाजी

संवाद सहयोगी, मोदीनगर :

शहर में साइन बोर्ड व दिशा सूचकों पर लगे अवैध होर्डिंग, बैनरों को

हटवाने की मांग को लेकर सोमवार सुबह टीम शक्ति अन्याय निवारण ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने नगरपालिका पर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पदाधिकारी नगरपालिका गेट के सामने ही धरने पर बैठ गए। अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। बाद में नगरपालिका ईओ के आश्वासन पर वे धरने से उठे। सोमवार सुबह करीब दस बजे बड़ी संख्या में ट्रस्ट के पदाधिकारी नगरपालिका पहुंचे गए थे। वहां उन्होंने गेट के सामने ही दरी बिछाकर धरना शुरू कर दिया। अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस

दौरान ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. दीपा त्यागी ने कहा कि शहर में लगे दिशा सूचक व साइन बोर्ड पर इन दिनों राजनैतिक दलों से जुड़े लोगों ने अपने होर्डिंग लगाए दिए हैं, जिससे आमजन को परेशानी हो रही है। इन बोर्ड के माध्यम से शहरवासियों को त्योहार की बधाई दी जा रही है। जबकि, ये बोर्ड रास्ता दिखाने के लिए होते हैं। होर्डिंग से साइन बोर्ड को पूरी तरह ढक दिया गया है, जिससे लोग रास्ता भटक रहे हैं। इसलिए इन बोर्ड पर लगे होर्डिंग्स को जल्द से जल्द हटाया जाना चाहिए। गुस्साएं लोगों को समझाने के लिए उनके बीच नगरपालिका ईओ शिवराज सिंह पहुंचे। डा. दीपा त्यागी ने उन्हें सारी बात बताई। साथ ही चेतावनी दी यदि जल्द ही होर्डिंग नहीं हटवाए गए तो उनकी टीम के सदस्य इन्हें खुद हटा देंगे। ईओ ने उन्हें कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर आदित्य शर्मा, पारुल झा,सिमरन जायसवाल, विनोद, आयुष, टिकू, प्रदीप बागवा, सुभाष, कपिल, सिकंदर,मनोज यादव, राम सुंदर, राम वीर आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी