सीवरेज के गड्ढे में गिरी बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल

-हादसे के बाद भरा गया गड्ढा मामले की पुलिस कर रही छानबीन -फोटो नं.- 24मोदी-1 जागरण संवाददातामोदीनगर शनिवार रात को दिल्ली-मेरठ हाईवे पर उ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 06:35 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 06:35 PM (IST)
सीवरेज के गड्ढे में गिरी बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल
सीवरेज के गड्ढे में गिरी बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल

-फोटो नं.- 24मोदी-1 जागरण संवाददाता,मोदीनगर:

शनिवार रात को दिल्ली-मेरठ हाईवे पर उमेश पार्क कालोनी के सामने सीवरेज पाइपलाइन के गड्ढे में बाइक गिर गई। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मामले में स्वजन की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई थी। लोनी की गौरी पट्टी कालोनी के उस्मान व मजहर शनिवार को बाइक से मेरठ गए थे। रात को लोनी लौटते समय करीब 11 बजे उनकी बाइक का अगला पहिया हाईवे पर उमेश पार्क कालोनी के सामने सड़क किनारे सीवरेज के मेनहाल के लिए बनाए गए गड्ढे में गिर गया। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सवार सड़क पर गिर गए। उस्मान बीच सड़क पर गिरे, जिनको पीछे से आ रहे वाहन ने रौंद दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उस्मान को मृत घोषित कर दिया। मजहर का इलाज कराया गया। उसको प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने छानबीन के बाद उस्मान के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। मामले में रविवार शाम तक भी स्वजन की ओर से कोई लिखित शिकायत पुलिस को नहीं मिली थी। एसएचओ मुनेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। हालांकि, इस हादसे के बाद शहर के लोगों में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है। वे जल निगम के अधिकारियों के रवैये के प्रति अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। सीवरेज के निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाकर दो दिन तक अनशन करने वाले राजेंद्र कौशिक ने कहा कि जिसका डर था, वहीं काम हुआ। गड्ढों ने एक जान छीन ली। खास बात यह रही कि जैसे ही विभागीय अधिकारियों को हादसे की जानकारी मिली तो उन्होंने अपनी कमी ढकने के लिए सुबह के समय गड्ढे को भरवा भी दिया। उसके आसपास के गड्ढे भी भर दिए गए। इस बारे में एसडीएम आदित्य प्रजापति का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी