बंदरों के हमले से तीसरी मंजिल से गिरा व्यक्ति, मौत

फोटो- 3मोदी-3 जागरण संवाददातामोदीनगर बंदरों का आतंक शहर में लगातार बढ़ता जा रहा ह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 08:42 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 08:42 PM (IST)
बंदरों के हमले से तीसरी मंजिल से गिरा व्यक्ति, मौत
बंदरों के हमले से तीसरी मंजिल से गिरा व्यक्ति, मौत

फोटो- 3मोदी-3

जागरण संवाददाता,मोदीनगर :

बंदरों का आतंक शहर में लगातार बढ़ता जा रहा है। अब भूपेंद्रपुरी कालोनी में बंदरों के झुंड ने छत पर टहल रहे एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। इसमें वे छत से गिर गए और गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। स्वजन ने बिना कानूनी कार्रवाई के ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन घटना के बाद से शहर में भारी रोष है। इस घटना के लिए लोग नगरपालिका और वन विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदार बता रहे हैं।

भूपेंद्रपुरी कालोनी निवासी अशोक चौधरी निजी कंपनी में नौकरी करते थे। वे मंगलवार की सुबह अपने मकान की तीसरी मंजिल पर टहल रहे थे। इसी दौरान बंदरों का झुंड आ गया। उन्होंने अशोक पर हमला कर दिया। पहले उन्होंने वाइपर से बंदरों को भगाने की कोशिश की लेकिन खूंखार बंदर नहीं डरे और उनके पीछे भाग लिए। वे डरकर वहां से भागे। इसी बीच अनियंत्रित होकर वे रास्ते की तरफ आकर गिरे। उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई। स्वजन उनको लेकर तत्काल निकट अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उनको मृत घाषित कर दिया। इससे स्वजन में कोहराम मच गया। स्वजन और रिश्तेदारों ने गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान शहर के लोगों में इस घटना के बाद भारी रोष है। इससे पहले तेल मिल कालोनी में चक्की संचालक की भी बंदरों के झुंड के हमले में जान चली गई थी। कृष्णानगर कालोनी में पिछले दिनों दर्जनों लोगों को खूंखार बंदर ने काटकर घायल कर दिया था। इस मामले में कई लोगों ने नगरपालिका और वन विभाग के अधिकारियों को शिकायत दी है। उन्होंने इस घटना के लिए अधिकारियों को जिम्मेदार बताया है। उनका कहना है कि बंदरों को भगाने के लिए कोई प्रयास जिम्मेदार विभाग नहीं कर रहे हैं। भूपेंद्रपुरी के सभासद विनोद गौतम व समाजसेवी कुलदीप सैनी ने कहा कि इसको लेकर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी