नशीले पदार्थ के साथ तस्कर गिरफ्तार
संस मुरादनगर पुलिस ने रविवार रात चेकिग के दौरान नशीले पदार्थ की तस्करी करते आरोपित
संस, मुरादनगर :
पुलिस ने रविवार रात चेकिग के दौरान नशीले पदार्थ की तस्करी करते आरोपित दिलशाद को गिरफ्तार किया है। उसके पास 100 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। एसएचओ मुरादनगर हरिओम सिंह ने बताया कि रविवार रात पुलिस टीम चेकिग कर रही थी। इस बीच एक युवक को रुकने का इशारा किया, लेकिन पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। पीछा कर थोड़ी ही दूरी पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह आसपास के क्षेत्रों में नशीले पदार्थ की तस्करी करता था। उधर, पुलिस ने नूरगंज कालोनी निवासी सोनू को भी चाकू के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपित आते-जाते लोगों को चाकू के बल पर डराता था।