आज से सावन शुरू, मंदिरों में होगा रुद्राभिषेक

ओम नम शिवाय कालम के लिए फोटो 24 एसबीडी 29 और 30 श्री शिव शक्ति मंदिर मोहन नगर मुख्य

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 10:58 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 10:58 PM (IST)
आज से सावन शुरू, मंदिरों में होगा रुद्राभिषेक
आज से सावन शुरू, मंदिरों में होगा रुद्राभिषेक

ओम नम: शिवाय कालम के लिए

फोटो 24 एसबीडी 29 और 30

श्री शिव शक्ति मंदिर :

मोहन नगर मुख्य मार्ग पर बनी पा‌र्श्वनाथ पैराडाइज सोसायटी के मुख्य द्वार पर श्री शिव शक्ति मंदिर है। यहां पर भगवान शिव समेत अन्य देवी देवताओं की मूर्तियां स्थापित हैं। मंदिर में एक बड़ा शिवलिग है। बड़ी संख्या में लोग यहां पर जलाभिषेक व पूजा करने के लिए आते हैं। इस सावन रविवार से रोजाना यहां पर रुद्राभिषेक किया जाएगा।

---

मंदिर का इतिहास :

पा‌र्श्वनाथ पैराडाइज सोसायटी में बना श्री शिव शक्ति मंदिर 21 साल पुराना है। यहां पर सन 2000 से लोग पूजा करते हैं। सोसायटी बनने से पहले ही यहां पर पूजन स्थल था। साहिबाबाद के लोग यहां पर पूजा करने के लिए आते थे। सोसायटी बनने के बाद यहां पर मंदिर का भी निर्माण हुआ। इसलिए इसे श्री प्राचीन शिव मंदिर कहते हैं। यहां पर भगवान शिव के साथ विभिन्न देवी देवताओं की मूर्ति स्थापित की गई है। साथ ही काले रंग का शिवलिग व सफेद रंग के नंदी को स्थापित किया गया है। मंदिर के सामने खाली जमीन है, जिसपर पीपल, नीम और बरगद का पेड़ है। लोग बरगद और पीपल के पेड़ की भी पूजा करते हैं। हर सावन में यहां पर बड़ी संख्या में लोग भगवान शिव को गंगाजल, भांग, बेलपत्र, दूध, शहद, पुष्प अर्पित करते हैं।

--------

इस बार की तैयारी :

श्री शिव शक्ति मंदिर में रोजाना जलाभिषेक, रुद्राभिषेक व विधि विधान से पूजा की जाएगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नगर निगम की ओर से मंदिर परिसर के साथ आसपास विधिवत सफाई की गई है। कोरोना का वायरस न फैले इसके लिए मंदिर को नियमित सैनिटाइज किया जाएगा। मास्क पहनकर ही श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश करेंगे। श्रद्धालुओं के लिए सैनिटाइजर भी रखा गया है। लोग कतार में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए जलाभिषेक व भगवान की पूजा करेंगे।

--------

बयान :

ब्रह्ममुहूर्त से भगवान शिव की पूजा शुरू हो जाएगी। लोग गंगाजल, बेलपत्र, पुष्प आदि लेकर शिवलिग पर जलाभिषेक कर विधि विधान से भगवान शिव की पूजा करें। सावन में भगवान शिव की आराधना से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। - पंडित डॉ. गिरीश मिश्रा, प्रधान पुजारी, श्री शिव शक्ति मंदिर

chat bot
आपका साथी