सारा सिंह हत्याकांड मामले में मृतका की बहन नीति मिश्रा की हुई गवाही

जागरण संवाददाता गाजियाबाद बहुचर्चित सारा सिंह हत्याकांड में सोमवार को सीबीआइ की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। मृतका सारा सिंह की बहन नीति मिश्रा ने मुंबई से गाजियाबाद स्थित विशेष अदालत में पेश होकर गवाही दी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 08:06 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 08:06 PM (IST)
सारा सिंह हत्याकांड मामले में मृतका की बहन नीति मिश्रा की हुई गवाही
सारा सिंह हत्याकांड मामले में मृतका की बहन नीति मिश्रा की हुई गवाही

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : बहुचर्चित सारा सिंह हत्याकांड में सोमवार को सीबीआइ की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। मृतका सारा सिंह की बहन नीति मिश्रा ने मुंबई से गाजियाबाद स्थित विशेष अदालत में पेश होकर गवाही दी।

अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता नवनीत त्यागी बयाना ने बताया कि गवाही के दौरान नीति मिश्रा ने कहा कि शादी से बाद से ही अमनमणि का व्यवहार सारा सिंह के प्रति खराब था। वह उसका उत्पीड़न व मारपीट करता था। सारा सिंह के गर्भवती होने पर अमनमणि ने जान-बूझकर मारपीट की थी, जिससे उसका गर्भपात हो गया था। अमनमणि सामाजिक तौर पर सारा सिंह को पत्नी स्वीकार नहीं करता था। प्रताड़ना से परेशान सारा सिंह उससे तलाक चाहती थी। अमनमणि सारा सिंह पर शक करता था। उसकी काल डिटेल निकलवाता था। वह नशा करता था और उसके अन्य युवतियों से भी अवैध संबंध थे। यह बातें सारा सिंह ने शादी के बाद बातचीत के दौरान बड़ी बहन नीति मिश्रा को बताई थीं। अब मामले में अगली सुनवाई 23 सितंबर को होगी।

क्या था मामला : जुलाई 2015 में अमनमणि त्रिपाठी व पत्नी सारा सिंह स्विफ्ट डिजायर कार से दिल्ली आ रहे थे। फिरोजाबाद में कथित तौर पर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। संदिग्ध हालात में सारा सिंह की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि अमनमणि को खरोंच भी नहीं आई थी। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की नौतनवां विधानसभा से निर्दलीय विधायक हैं। सारा सिंह के स्वजन ने अमनमणि के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। वह कवियत्री मधुमिता हत्याकांड में जेल में बंद सजायाफ्ता कैदी व पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी का बेटा है।

chat bot
आपका साथी