परिवार को सशक्त बनाने में महिला की भूमिका अहम : अस्मिता लाल

उन्होंने महिलाओं के सशक्तीकरण स्वावलंबन और सुरक्षा के लिए शासन के निर्देश पर चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 07:11 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 07:11 PM (IST)
परिवार को सशक्त बनाने में महिला की भूमिका अहम : अस्मिता लाल
परिवार को सशक्त बनाने में महिला की भूमिका अहम : अस्मिता लाल

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : मिशन शक्ति के तहत बुधवार को जिला मुख्यालय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अस्मिता लाल ने स्वयं सहायता समूह से जुडी महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि परिवार को सशक्त बनाने में महिला की अहम भूमिका होती है। उन्होंने महिलाओं के सशक्तीकरण, स्वावलंबन और सुरक्षा के लिए शासन के निर्देश पर चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

कार्यशाला में शामिल होने के लिए जनपद के अलग-अलग गांव से महिलाएं पहुंची थीं। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को उनके द्वारा बनाए गए उत्पाद को लेकर भी आने के लिए कहा गया, जिससे की कार्यशाला स्थल पर ही स्टाल लगाकर उनके हुनर से वहां आने वाले अन्य लोगों को परिचित करवाया जा सके। महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर, महिलाओं के लिए बने कानून और उनको शासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। सीडीओ ने स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए गए उत्पाद देखे और उनकी तारीफ की। इस दौरान उन्होंने उत्पाद की खरीदारी भी की।

chat bot
आपका साथी