टूटी सड़कों से राह मुश्किल, अधिकारी बेपरवाह

दिल्ली सहारनपुर रोड पर अशोक विहार कालोनी के सामने बने गड्ढे दुर्घटनाओं का कारण बने हुए हैं। आए दिन यहां वाहन पलट रहे हैं और लोग चोटिल हो रहे हैं। इसके बावजूद अधिकारी बेपरवाह हैं और किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं। कालोनी के लोगों का कहना है कि जल्द ही सड़क निर्माण न हुआ तो वे धरना-प्रदर्शन करेंगें।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Feb 2019 10:26 PM (IST) Updated:Thu, 21 Feb 2019 10:26 PM (IST)
टूटी सड़कों से राह मुश्किल, अधिकारी बेपरवाह
टूटी सड़कों से राह मुश्किल, अधिकारी बेपरवाह

संवाद सहयोगी, लोनी : दिल्ली सहारनपुर रोड पर अशोक विहार कालोनी के सामने बने गड्ढे दुर्घटनाओं का कारण बने हुए हैं। आए दिन यहां वाहन पलट रहे हैं और लोग चोटिल हो रहे हैं। इसके बावजूद अधिकारी बेपरवाह हैं और किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं। कालोनी के लोगों का कहना है कि जल्द ही सड़क निर्माण न हुआ तो वे धरना-प्रदर्शन करेंगें।

दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर बलराम नगर, शांति नगर, इंद्रपुरी, अशोक विहार आदि कालोनियों के पास गहरे गड्ढे हो गए हैं। अक्सर गड्ढों में पहिए फंसने से वाहन पलटते रहते हैं। प्रदेश सरकार ने 11 करोड़ रुपये खर्च कर हाईवे को गड्ढामुक्त कराया था लेकिन पिछले दिनों हुई बारिश के बाद अशोक विहार कालोनी के सामने गड्ढे बन गए हैं। एक ओर की सड़क पर गड्ढों के कारण वाहन चालक एक ओर से ही निकल रहे हैं। वहीं जो वाहन गड्ढों में से निकलते हैं उनकी दुर्घटना का खतरा बना रहता है। अशोक विहार निवासी अमित कुमार ने बताया कि हाईवे से प्रतिदिन अधिकारी अधिकारी गुजरते हैं लेकिन अधिकारियों द्वारा इन गड्ढों पर संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। उपजिलाधिकारी आदित्य कुमार प्रजापति का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जल्द संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर गड्ढों को भरवाया जाएगा। रोज गुजरते हैं हजारों वाहन: हाईवे से बागपत, बडौ़त, सहारनपुर, दिल्ली आदि स्थानों के लिए वाहन आते-जाते हैं। प्रतिदिन सैंकड़ों वाहन रोड पर चलते हैं। गड्ढों से रात के समय हादसों की आशंका बनी रहती है। लोगों की मानें तो अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है लेकिन इसके बाद भी अधिकारियों द्वारा समस्या पर संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। आरोप है कि अधिकारी हादसे का इंतजार कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी