वसुंधरा सेक्टर-10 की सड़क का हुआ निर्माण

जागरण संवाददाता साहिबाबाद वसुंधरा सेक्टर 10 और 12 के बीच की सड़क का नगर निगम ने निम

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 07:13 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 07:13 PM (IST)
वसुंधरा सेक्टर-10 की सड़क का हुआ निर्माण
वसुंधरा सेक्टर-10 की सड़क का हुआ निर्माण

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद :

वसुंधरा सेक्टर 10 और 12 के बीच की सड़क का नगर निगम ने निर्माण करा दिया है। सड़क टूटी होने से स्थानीय लोग परेशान थे। दैनिक जागरण ने सड़क निर्माण न होने की समस्या को कई बार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद नगर निगम ने सड़क का निर्माण कार्य कराया। इस पर लोगों ने दैनिक जागरण का आभार व्यक्त किया है।

किसान चौक से वसुंधरा सेक्टर 10 और 12 के बीच से होते हुए लिंक रोड की सर्विस लेन तक जाने वाली सड़क पिछले कई सालों से टूटी पड़ थी। बारिश के बाद सड़क पर पानी भरने से गड्ढे नहीं दिखाई देते थे। इसके कारण साइकिल और मोटरसाइकिल सवार घायल हो गए थे। स्थानीय लोग परेशान थे। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से सड़क निर्माण की मांग की थी। आरोप था कि नगर निगम यह कहकर सुनवाई नहीं कर रहा था कि रोड के नीचे जल निगम की पाइप लाइन डाली गई है। जब तक जल निगम से एनओसी नहीं मिल जाती है तब तक सड़क का निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता है। लोगों की इस समस्या को दैनिक जागरण ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अब नगर निगम ने सड़क का निर्माण कार्य करा दिया है। सड़क का निर्माण होने पर वसुंधरा सेक्टर 10 बी आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुंदर स्वरूप सिघल व स्थानीय लोगों ने दैनिक जागरण का आभार व्यक्त किया है।

chat bot
आपका साथी