उप्र लेखपाल संघ मोदीनगर की अध्यक्ष बनीं ऋतु सिंह

जागरण संवाददाता मोदीनगर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ मोदीनगर इकाई का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 08:07 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 08:07 PM (IST)
उप्र लेखपाल संघ मोदीनगर की अध्यक्ष बनीं ऋतु सिंह
उप्र लेखपाल संघ मोदीनगर की अध्यक्ष बनीं ऋतु सिंह

जागरण संवाददाता, मोदीनगर :

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ मोदीनगर इकाई का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। ऋतु सिंह ने गौरव भारद्वाज को 9 मतों से हराकर जीत दर्ज की। इसके अलावा कार्यकारिणी को सर्वसम्मति से चुना गया। लेखपालों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व नवनियुक्त पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया। कार्यकारिणी की शपथ ग्रहण की प्रक्रिया भी देर शाम पूरी हो गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ऋतु सिंह ने सहयोग के लिए सभी लेखपालों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि लेखपालों के अधिकारों के लिए वे अपनी लड़ाई जारी रखेंगी। किसी भी स्थिति से लेखपालों का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ मोदीनगर इकाई की चुनाव प्रक्रिया शनिवार दोपहर को शुरू हुई। लेखपाल ऋतु सिंह व गौरव भारद्वाज ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। 37 लेखपालों ने मतदान किया। इसमें 23 मत ऋतु सिंह को और 14 मत गौरव भारद्वाज को मिले। इसके अलावा लेखपालों ने सर्वसम्मति से विनोद कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरुण कुमार को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, नितिन कुमार को सचिव, सचिन कुमार को सहसचिव, दर्शन कुमार को कोषाध्यक्ष व वतनवीर सिंह को लेखा परीक्षक चुना। अध्यक्ष समेत सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। ध्यान रहे कि इससे पहले संजय कुमार लेखपाल संघ के अध्यक्ष रहे थे।

chat bot
आपका साथी