नियमों का किया उल्लंघन, 12 पर रिपोर्ट दर्ज

संवाद सहयोगी लोनी कोतवाली पुलिस ने अनलॉक-2 में रात के समय नियमों का उल्लंघन करने वाले 1

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 06:59 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 06:59 PM (IST)
नियमों का किया उल्लंघन, 12 पर रिपोर्ट दर्ज
नियमों का किया उल्लंघन, 12 पर रिपोर्ट दर्ज

संवाद सहयोगी, लोनी : कोतवाली पुलिस ने अनलॉक-2 में रात के समय नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुटी है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने बताया कि अनलॉक-2 में रात के समय क‌र्फ्यू के आदेश हैं। इसके बावजूद लोग रात के समय सड़क पर घूमते पाए जा रहे हैं। मंगलवार रात अलग-अलग स्थानों पर अनलॉक-2 के नियमों का उल्लंघन कर रहे 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि रात के समय नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी