33 लोगों पर दर्ज हुई लॉकडाउन के उल्लंघन की रिपोर्ट

जागरण संवाददाता साहिबाबाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को सख्ती दिखाकर 33 लोगों के खिलाफ लॉकडा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Jul 2020 12:47 AM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 06:08 AM (IST)
33 लोगों पर दर्ज हुई लॉकडाउन के उल्लंघन की रिपोर्ट
33 लोगों पर दर्ज हुई लॉकडाउन के उल्लंघन की रिपोर्ट

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : पुलिस ने बृहस्पतिवार को सख्ती दिखाकर 33 लोगों के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया है कि कोरोना महामारी के रोकथाम के लिए नियमों का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। उन्होंने बताया है कि इंदिरापुरम थाना में 10 लोगों के खिलाफ खिलाफ धारा 188 के तहत कार्रवाई की गई है। फ्लाइंग स्कवाड के द्वारा 71 व्यक्तियों का चालान किया गया। इसी तरह खोड़ा थाना पुलिस द्वारा छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और 25 का चालान किया गया है। कौशांबी थाना पुलिस ने तीन व्यक्तियों के खिलाफ के रिपोर्ट दर्ज की है और 20 का चालान किया है। साहिबाबाद पुलिस ने पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर 48 व्यक्तियों का चालान किया है।

chat bot
आपका साथी