आक्सीजन सिलेंडर समय पर मिलने से राहत, फागिग का अभियान तेज

फोटो संख्या - 25 जासं गाजियाबाद होम आइसोलेशन के मरीजों को समय पर आक्सीजन के सिलेंडर मि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 09:36 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 09:36 PM (IST)
आक्सीजन सिलेंडर समय पर मिलने से राहत, फागिग का अभियान तेज
आक्सीजन सिलेंडर समय पर मिलने से राहत, फागिग का अभियान तेज

फोटो संख्या - 25

जासं, गाजियाबाद: होम आइसोलेशन के मरीजों को समय पर आक्सीजन के सिलेंडर मिलने से राहत मिली है। शनिवार को 110 लोगों को आक्सीजन सिलेंडर दिए गए। दूसरी तरफ, शहर में मुख्यमंत्री के आगमन से एक दिन पूर्व नगर निगम ने फागिग का अभियान भी तेज कर दिया है। जिससे की मच्छरों से भी लोगों को निजात मिल सके।

होम आइसोलेशन में मरीजों की संख्या कम हो रही है। यही वजह है कि शनिवार को आक्सीजन सिलेंडर के लिए महज 29 लोगों ने ही पंजीकरण करवाया है। इसके अलावा घरों में रह रहे मरीजों को मेडिकल किट दिलाने का कार्य निगरानी समितियों के माध्यम से किया जा रहा है। शनिवार को 150 से अधिक लोगों को मेडिकल किट दी गई है।

सौंपी जिम्मेदारी: नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने अंत्येष्टि स्थल पर प्रकाश व्यवस्था, पार्किग व्यवस्था, सैनिटाइजेशन, पेयजल व्यवस्था, लकड़ियों की व्यवस्था, प्लेटफार्म की व्यवस्था में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार के साथ मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संजीव सिन्हा को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

chat bot
आपका साथी