52 परिवार को राशन, सेवा कार्य के लिए दिए डेढ़ लाख

संकट के दिनों में महिला शक्ति भी मन में राष्ट्र प्रेम की भावना लेकर जरूरतमंदों की मदद के लिए खड़ी हो गई हैं। लॉकडाउन की वजह से मुसीबत में फंसे 52 परिवारों का हाथ थाम लिया और उनको राशन मुहैया करवाया है। इसके अलावा डेढ़ लाख रुपये की धनराशि जरूरतमंदों की मदद के लिए दान दी है। इसके अलावा वैशाली में झुग्गियों में सैनिटाइजेशन का काम किया मास्क बनाकर लोगों को वितरित किए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Apr 2020 07:24 PM (IST) Updated:Fri, 17 Apr 2020 06:05 AM (IST)
52 परिवार को राशन, सेवा कार्य के लिए दिए डेढ़ लाख
52 परिवार को राशन, सेवा कार्य के लिए दिए डेढ़ लाख

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : संकट के दिनों में महिला शक्ति भी मन में राष्ट्र प्रेम की भावना लेकर जरूरतमंदों की मदद के लिए खड़ी हो गई है। लॉकडाउन की वजह से मुसीबत में फंसे 52 परिवारों का हाथ थाम लिया और उनको राशन मुहैया करवाया है। इसके अलावा डेढ़ लाख रुपये की धनराशि जरूरतमंदों की मदद के लिए दान दी है। इसके अलावा वैशाली में झुग्गियों में सैनिटाइजेशन का काम किया, मास्क बनाकर लोगों को वितरित किए। राष्ट्र सेविका समिति, वैशाली की सदस्य 52 महिलाओं ने 52 परिवारों की मदद का बीड़ा उठाया है। इसके अलावा कच्ची कालोनियों में जाकर कोरोना के प्रति लोगों को सचेत किया। उससे बचाव के उपाय बताए हैं। राष्ट्र सेविका समिति वैशाली महानगर की ओर से सेवा भारती को डेढ़ लाख रुपये सेवा कार्य के लिए दान किए। कोरोना से लड़ने के लिए घरों में समिति की महिला सदस्यों ने मास्क बनाए। झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों को मास्क वितरित किए गए। इस दौरान लोगों को एक दूसरे से दूरी बनाने के लिए और साबुन से बार-बार हाथ धोने की सलाह दी है। इस दौरान समिति की वैशाली महानगर की संपर्क प्रमुख कविता गोयल, दीप्ति शर्मा, मंजू थापा, गंगा रावत, अंजना अग्रवाल, तृप्ति, प्राची मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी