नारी जाति की रक्षा व राष्ट्र रक्षा का संकल्प दोहराया

जासं गाजियाबाद केंद्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में श्रावणी पर्व व रक्षाबंधन विषय पर ऑनल

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 06:08 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 06:08 PM (IST)
नारी जाति  की रक्षा व राष्ट्र रक्षा का संकल्प दोहराया
नारी जाति की रक्षा व राष्ट्र रक्षा का संकल्प दोहराया

जासं, गाजियाबाद : केंद्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में श्रावणी पर्व व रक्षाबंधन विषय पर ऑनलाइन गोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर सभी ने नारी जाति की रक्षा व राष्ट्र रक्षा का संकल्प दोहराया।

वैदिक विदुषी दर्शनाचार्या विमलेश बंसल ने कहा कि श्रावणी का अर्थ होता है आर्ष ग्रंथों का सुनना सुनाना, पढ़ना पढ़ाना अत: हमें इस दिन यज्ञ, योग व स्वाध्याय का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे ऋषि मुनि पुरातन काल में अपने आश्रमों, गुफाओं आदि से निकल कर सामान्य जनों को वेदों और शास्त्रों के ज्ञान को देने के लिए निकल आते थे। महर्षि दयानंद के अनुयायी आर्य समाज के लोग भी इसे वेद प्रचार सप्ताह के रूप में भी मनाते हैं। यज्ञ, वेद व संस्कृति का प्रचार करने के लिए ये समय सर्वोत्तम माना गया है। साथ ही उन्होंने यज्ञोपवीत संस्कार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मातृ, पितृ व आचार्य ऋण को स्मरण रखने का संकल्प दिलवाया। गोष्ठी की अध्यक्षता आर्य नेत्री उषा आहूजा ने की। गोष्ठी के दौरान गायिका संगीता आर्य, वीना वोहरा, पुष्पा चुघ, नरेश खन्ना, संध्या पांडेय, देवेंद्र गुप्ता, मृदुला अग्रवाल, रविद्र गुप्ता, सुषमा गुगलानी, दीप्ति सपरा और सुलोचना देवी आदि ने सुन्दर गीत प्रस्तुत किए। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य, प्रांतीय महामंत्री प्रवीण आर्य, प्रधान शिक्षक सौरभ गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी