शिव पूजा के बाद हर्षोल्लाष के साथ ट्रांस हिडन में मनाया गया राक्षाबंधन का पर्व

कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लोगों ने वर्चुअल रक्षाबंधन भी मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 08:07 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 08:07 PM (IST)
शिव पूजा के बाद हर्षोल्लाष के साथ ट्रांस हिडन में मनाया गया राक्षाबंधन का पर्व
शिव पूजा के बाद हर्षोल्लाष के साथ ट्रांस हिडन में मनाया गया राक्षाबंधन का पर्व

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : ट्रांस हिडन में लोगों ने हर्षोल्लास के साथ सोमवार को रक्षाबंधन का पर्व मनाया। कोरोना काल में सावधानी बरतते हुए लोगों ने रक्षाबंधन के त्योहार को यादगार बनाया। बहनों ने सावन के आखिरी सोमवार का व्रत रख भगवान भोलेनाथ की पूजा की। इसके बाद भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनके लंबी उम्र की कामना की। वहीं भाइयों ने बहनों को उनकी रक्षा का भरोसा व उपहार दिया। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लोगों ने वर्चुअल रक्षाबंधन भी मनाया। लोगों ने रक्षाबंधन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर दूसरों को भी बधाई दी।

विशेष संयोग से इस बार सावन के पवित्र माह में सोमवार के दिन रक्षाबंधन का पर्व पड़ा। सोमवार सुबह 9:28 बजे भद्रा खत्म होने के बाद लोगों ने मंदिर जाकर या घर पर भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा और जलाभिषेक किया। इसके बाद लोगों ने व्रत रखा और बहनों ने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधी। भाई के दीर्घायु व हमेशा स्वस्थ रहने की कामना की। व्रत रखने वाले लोगों ने इस बार घर पर ही शुद्ध मिठाई बनाई थी, जिससे रक्षाबंधन पर खा सकें। वहीं ट्रांस हिडन के थानों में पहुंची महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। कोरोना काल में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों के अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की। रक्षाबंधन पर दिया स्वदेशी का संदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर बहनों ने साजो श्रृंगार से लेकर राखी तक का सामान स्वदेशी ही खरीदा। वहीं बड़ी संख्या में बहनों ने इस लॉकडाउन को यादगार बनाने के लिए अपने हाथों से राखी बनाई और भाई की कलाई पर बांधी। लोगों ने रक्षाबंधन बंधवाने की तस्वीर खींचकर सोशल मीडिया पर साझा की। साथी अन्य लोगों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। वर्चुअल रक्षाबंधन से खत्म की दूरियां

कोरोना वायरस से फैली महामारी के चलते इस बार ज्यादातर भाई-बहन एक-दूसरे के पास नहीं जा सके। महामारी का रिश्तों पर कोई असर न पड़े इसका ख्याल रखते हुए बहनों ने अपने भाई को राखी भेजी थी। रक्षाबंधन पर सोमवार को वीडियो कॉल की और रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। वैशाली सेक्टर दो निवासी नमित वाष्र्णेय ने बहन मोना वाष्र्णेय को वीडियो कॉल कर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया।

chat bot
आपका साथी