किसान हित में है कृषि विधेयक : राजकुमार चाहर

संवाद सहयोगी मोदीनगर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राजकुमार चाहर दिल्ली से मुजफ्फरनगर की तरफ जाते वक्त बुधवार सुबह कुछ देर के लिए गांव अबूपुर के निकट रुके। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनको माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 07:19 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 07:19 PM (IST)
किसान हित में है कृषि विधेयक : राजकुमार चाहर
किसान हित में है कृषि विधेयक : राजकुमार चाहर

संवाद सहयोगी, मोदीनगर : भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राजकुमार चाहर दिल्ली से मुजफ्फरनगर की तरफ जाते वक्त बुधवार सुबह कुछ देर के लिए गांव अबूपुर के निकट रुके। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनको माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। राजकुमार चाहर ने कहा कि कृषि विधेयक को लेकर विपक्षी दल भ्रम फैलाकर किसानों को गुमराह कर रहे हैं। सभी का कर्तव्य है कि किसानों को कृषि विधेयक के बारे में सही जानकारी दें। ये बिल किसानों के हित में ही लागू किया गया हैं। इससे किसान कई बंधनों से मुक्त हो सकेंगे। इस मौके पर देवेंद्र चौधरी, सुभाष सांगवान, रोहित सक्सेना, सुंदर, विनोद, संजय, बब्बू, अतुल चौधरी, सुधीर, विनय प्रताप, अजय आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी