विक्रम को खोजने की मांग, विरोध-प्रदर्शन जारी

लोगों ने सकुशल ढूंढ़ने करने की मांग की

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 08:25 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 08:25 PM (IST)
विक्रम को खोजने की मांग, विरोध-प्रदर्शन जारी
विक्रम को खोजने की मांग, विरोध-प्रदर्शन जारी

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद: राजनगर एक्सटेंशन से संदिग्ध हालात में लापता कंस्ट्रक्शन कारोबारी विक्रम त्यागी का तीन हफ्ते बाद भी सुराग नहीं मिल पाया है। इसको लेकर रेजिडेंट्स में रोष है। राजनगर एक्सटेंशन से शनिवार को शुरू हुआ विरोध-प्रदर्शन दूसरे दिन आसपास के क्षेत्र में भी पहुंच गया। लोग सोसायटी के बाहर व गली व नुक्कड़ पर खड़े होकर शारीरिक दूरी का ख्याल रखते हुए अपना रोष जता रहे हैं।

थाना सिहानी गेट क्षेत्र की केडीपी ग्रैंड सवाना सोसायटी में रहने वाले विक्रम 26 जून की रात को संदिग्ध हालात में लापता हो गए थे। उनकी इनोवा क्रिस्टा कार मुजफ्फरनगर के तितावी थानाक्षेत्र से लावारिस हालत में मिली थी। कार की पिछली सीट खून से सनी हुई थी और इस पर चाकू के निशान भी थे। तभी से पुलिस विक्रम की तलाश में लगी हुई है। रंजिश व लूट दोनों में से किसी भी एंगल पर पुलिस की छानबीन आगे नहीं बढ़ पा रही है। फेडरेशन आफ राजनगर एक्सटेंशन एओए के बैनर तले रविवार को विक्रम त्यागी की फोटो वाला पोस्टर साथ लेकर प्रदर्शन किया गया। सिहानी गांव में वीर सिंह त्यागी, मास्टर प्रवीण त्यागी, गोपाल चौहान व अरविद कंसल, फॉ‌र्च्यून रेजिडेंसी से अतुल सिंह व गौरव शर्मा, एसजी इंप्रेशंस-58 से एओए अध्यक्ष सुनील त्यागी व अजीत सिंह भाटी आदि ने विक्रम को सकुशल ढूंढ़ने करने की मांग की।

chat bot
आपका साथी