तिरंगा यात्रा लेकर पहुंचे प्रदर्शनकारी, हुड़दंगई व जाम से हुई परेशानी

फोटो - 4 एसबीडी - 13 - राकेश टिकैत ने कहा 15 अगस्त तक हर दिन आएगी यात्रा जागरण संवाद

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 09:38 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 09:38 PM (IST)
तिरंगा यात्रा लेकर पहुंचे प्रदर्शनकारी, हुड़दंगई व जाम से हुई परेशानी
तिरंगा यात्रा लेकर पहुंचे प्रदर्शनकारी, हुड़दंगई व जाम से हुई परेशानी

फोटो - 4 एसबीडी - 13 - राकेश टिकैत ने कहा, 15 अगस्त तक हर दिन आएगी यात्रा जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : कृषि कानून विरोधी प्रदर्शनकारी बुधवार को बुलंदशहर से यूपी गेट धरना स्थल पर तिरंगा यात्रा लेकर पहुंचे। प्रदर्शनकारी हुड़दंगई करते हुए महाराजपुर सीमा तक गए। इस दौरान हादसे की आशंका बनी रही और जाम से लोग परेशान हुए। वहीं, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि 15 अगस्त तक हर दिन तिरंगा यात्रा निकलेगी।

कृषि कानूनों के विरोध में यूपी गेट पर 28 नवंबर से धरना चल रहा है। बुधवार को बुलंदशहर से प्रदर्शनकारी तिरंगा यात्रा के साथ मिट्टी और जल लेकर पहुंचे। प्रदर्शनकारी राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए यूपी गेट आए। यहां से डाबर तिराहा होते हुए महाराजपुर सीमा होकर वापस लौटे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर हुड़दंगई की। पुलिस को कुछ समय के लिए राहगीरों को रोकना पड़ा। इनके जाने के बाद भी जाम की स्थिति बनी। गनीमत रही कि हुड़दंगई के दौरान कोई हादसा नहीं हुआ।

-------

चलती रहेंगी यात्राएं : राकेश टिकैत ने कहा कि 15 अगस्त तक तिरंगा यात्राएं चलती रहेंगी। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान से यात्राएं आएंगी। बृहस्पतिवार को हरियाणा से तिरंगा यात्रा आएगी। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार बातचीत नहीं करेगी, किसान यहां से नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को प्रेस कांफ्रेंस करके आगे की रणनीति के बारे में जानकारी दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी